फिर से दहल गया भिवाड़ी! तेज धमाकों से गोदाम में लगी भीषण आग, लोग घरों से भाग छूटे

फिर से दहल गया भिवाड़ी! तेज धमाकों से गोदाम में लगी भीषण आग, लोग घरों से भाग छूटे
Spread the love

भिवाड़ी : राजस्थान के भिवाड़ी में एक बार फिर विस्फोट के साथ बड़ा हादसा देखने को मिला। इस दौरान शनिवार सुबह 5 बजे एक कबाड के गोदाम में तेज आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। तेज विस्फोट के साथ लगी आग से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भाग छूटे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। इस दौरान दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस हादसे में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में अब साइबर अपराधियों की नही होगी खैर! सरकार का यह जान लीजिए ‘खास प्लान’

कबाड़ के गोदाम में अचानक हुआ विस्फोट और लगी आग

भिवाड़ी में फूल बाग क्षेत्र के चैंपियन चैक के पास कबाड़ के गोदाम में अचानक सुबह 5 बजे तेज विस्फोट हुआ। इसके बाद आग की लपटे उठने लगी। सुबह हुए अचानक धमाकों से लोगों की नींद उड़ गई और हड़बड़ाहट में लोग बदहवाश होकर घरों से बाहर निकल गए। इस दौरान आग की लपटों को देखकर लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। इधर, दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार कबाड़ के गोदाम में प्लास्टिक का सामान और अन्य स्क्रेप का सामान रखे हुए थे। जिनमें अचानक यह आग लगी थी।

यह भी पढ़ें : फिर टूटा शादी में डीजे गाड़ी का कहर! पांच बच्चे आए करंट की चपेट में, रोंगटे खड़े कर देगा यह Video

2 घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया

तेज धमाके से लगी आग से भिवाड़ी का औद्योगिक क्षेत्र एक बार फिर दहल गया। इसकी सूचना पर नगर परिषद भिवाड़ी से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस दौरान कबाड़ के गोदाम में कई बार धमाके होते रहे। आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने एक साथ आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद गोदाम में लगी हुई आग को बुझाया जा सका, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इधर, हादसे से आसपास के रहने वाले लोग काफी भयभीत नजर आएं।

यह भी पढ़ें : भिवाड़ी फैक्ट्री हादसा : विस्फोट के बाद मानों भूकम्प आ गया हो, रोंगटे खड़े कर देगा यह CCTV वीडियो, जानिए अपडेेट

गत दिनों पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से सात लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि बीते दिनों 16 फरवरी को भी भिवाड़ी में अग्निकांड का भीषण हादसा देखने को मिला था। इस हादसे में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में तेज विस्फोट के साथ भीषण आग लग गई। इस हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे सात मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार मजदूर घायल हो गए। इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था। इस फैक्ट्री को कपड़े की फैक्ट्री के नाम से रजिस्टर्ड करवाया गया था। जबकि फैक्ट्री मालिक इसमें चोरी छुपे पटाखे बनाने का काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें : वसुंधरा राजे के कार्यक्रम में ये कौन घुसे बदमाश? आखिर क्या थे उनके मंसूबे

बारात के स्वागत में खड़े लोगों पर टूट पड़ी मधुमक्खियां, फिर दुल्हन पक्ष के लोगों को भगा भागकर काट लिया, देखिए Video

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!