भिवाड़ी फैक्ट्री हादसा : विस्फोट के बाद मानों भूकम्प आ गया हो, रोंगटे खड़े कर देगा यह CCTV वीडियो, जानिए अपडेेट
Bhiwadi factory fire भिवाड़ी : राजस्थान के भिवाड़ी में सोमवार सुबह पटाखा फैक्ट्री की भीषण आग से हुए हादसे के कारण प्रदेश दहल गया। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस हादसे में आठ मजदूर जिंदा जल गए। उनके शव कंकाल में बदल गए। पटाखा फैक्ट्री को अवैध रूप से चलाया जा रहा था, क्योंकि यह फैक्ट्री गारमेंट फैक्ट्री के नाम से रजिस्टर्ड थी, लेकिन फैक्ट्री मालिक चोरी छुपे इस फैक्ट्री में पटाखे बना रहा था। हादसे के बाद जब यह खुलासा हुआ तो पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी हैरान रह गए। जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने इस मामले का खुलासा करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर एक बार तो लगेगा, मानो भूकंप आ गए हो।
यह भी पढ़ें : BREAKING NEWS : पटाखे की फैक्ट्री में भीषण आग के तांडव में 8 जिंदा जले, कई मजदूर अभी फंसे है, जानिए
विस्फोट के वीडियो से लगा, मानों भूकंप आ गया
भिवाड़ी मेें सोमवार सुबह हुए इस हादसे को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है। अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। इधर, सोशल मीडिया पर विस्फोट का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह वीडियो फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जो 21 सेकंड का वीडियो है। इसमें विस्फोट इतना भीषण हुआ कि मानों लगा भूकंप आ गया हो। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर, भिवाड़ी फैक्ट्री हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई नेताओं ने संवेदना व्यक्त की हैं।
यह भी पढ़ें : झोपड़ी में भीषण आग से जिंदा जल गए मां-बेटे, भागने का भी नहीं मिला मौका, जानिए खबर
वन मंत्री ने सभी फैक्ट्रियों की जांच के आदेश दिए
भिवाड़ी के टपूकड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में लगी आग के बाद वन मंत्री संजय शर्मा मौके पहंुचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान वन मंत्री इस घटना पर दुःख प्रकट किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि फैक्ट्री के लिए यह जमीन रीको ने राजेंद्र के नाम आवंटित की थी। उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति को लीज पर दिया गया था। यह गारमेंट जॉन है। जहां गवर्नमेंट व्यवसाय के अलावा और कुछ चल नहीं सकता। लेकिन इसमें चोरी छिपे आतिशबाजी बनाने का काम हो रहा था, जो गैरकानूनी था। उन्होंने बताया कि जिन श्रमिक की अस्थियां बरामद हुई है, उनकी अस्थियां का डीएनए के माध्यम से पहचान की जाएगी। इधर, वन मंत्री ने जिला कलेक्टर और रीको सहित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पूरे औद्योगिक क्षेत्र में गहन परीक्षण कर सभी फैक्ट्रियों का वेरिफकेशन किए जाए, कही कोई फैक्ट्री अवैध रूप से तो नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : तहसीलदार की क्या औकात होती? कांग्रेसी विधायक ने आखिर अधिकारी को क्यों बताई औकात, जानिए
4 गंभीर घायलों को दिल्ली एम्स किया गया है रेफर
इधर, भिवाड़ी हादसे में 8 लोग की मौत हो गई है। इस दौरान जब इन शवों को बाहर निकाला गया, तो देखने वालों की भी रोंगटे खड़े हो गए। इस हादसे 4 घायलों को रेस्क्यू किया गया है, जिनकी हालत काफी नाजुक है। यह मजदूर यूपी और बिहार के बताएं जा रहे हैं। इसमें अनूप कुमार, जुन्नू, विवेक और मन्नू शामिल हैं। इन गंभीर घायलों को दिल्ली एम्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया है, जहां इनका उपचार किया जाएगा। इधर, फैक्ट्री मालिक राजेंद्र अभी फरार है। उसका पता नहीं लग पाया है। वहीं एफएसएल टीम हादसे स्थल पर पहुंची जहां आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए है।
तालाब में डूबी कार में से निकले 2 युवकों के शव, सवा महिने बाद लगा पता, जानिए क्या हुआ उस दिन
