बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया युवक को, सीसीटीवी में घटना हुई कैद

बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : राजस्थान के भरतपुर में लोगों के रोंगटे खड़े कर देने वाला एक दर्दनाक हादसा सामने आया। इस हादसे में एक ट्रैक्टर ने बेकाबू होकर 19 वर्षीय युवक को कुचल दिया। जिससे मौत हो गई। हादसे को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक तत्काल मौके से फरार हो गया। इसे पुलिस तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें : एसपी ऑफिस में पीड़ित ने खुद पर डाला डीजल! फिर जला ली आग
बेकाबू ट्रैक्टर ने युवक को कुचल दिया
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महादेव गली निवासी ओमप्रकाश सैन के पुत्र तरुण (19) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तरुण गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अपने पिता को खाना देने दुकान पर आया था। खाना देने के बाद वह दुकान के बाहर खड़ा था, तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर ने पास खड़ी एक बाइक को भी टक्कर मार दी, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बेकाबू हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें : 1 करोड़ रुपए का सोना, नगदी चोरी! परिजनों में मचा कोहराम, जानिए कैसे
घरवालों से तरुण की बन गई अंतिम मुलाकात
परिजनों के अनुसार तरुण जयपुर में रहकर आईआईटी की कोचिंग कर रहा था और तीन दिन पहले ही घर आया था। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। बयाना थाना प्रभारी रामबिलास गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस टीम भरतपुर भेजी गई है। फरार चालक की तलाश जारी है। सनसनी फैल देने वाली इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें : अजमेर में कार ने महिला को 12 फीट घसीटा! फिर हुई दर्दनाक मौत

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



