रोडवेज बस के ड्राइवर कंडक्टर की दबंगई! छात्र के साथ मारपीट

रोडवेज बस के ड्राइवर कंडक्टर की दबंगई! छात्र के साथ मारपीट
Spread the love

भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर में रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर की दबंगई सामने आई। इस दौरान उन्होंने एक छात्रा के साथ बदसलूकी करते हुए उसके साथ मारपीट कर डाली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। जब पीड़ित छात्र इस मामले की शिकायत मुख्य प्रबंधक से करने जा रहा था, तो उसे हमला कर घायल कर दिया गया। दरअसल, यह विवाद छात्र और कंडक्टर के बीच कहासुनी के चलते हुआ, जो महज छोटा सा विवाद था।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल के सामने दंडवत हो गए विधायक! देखकर चौक गए लोग

पीड़ित छात्र के साथ इसलिए कर दी मारपीट

हैरान करने वाला यह मामला भरतपुर में सामने आया है। जहां रोडवेज बस कर्मचारियों की दबंगई का सामने आया है। इस दौरान एक छात्र लखनपुर निवासी संदीप लोहागढ़ डिपो की रोडवेज बस में सवार हुआ। इस दौरान उसके साथ एक आटे का कट्टा भी था। इसे देखकर बस का कंडक्टर छात्रा से नाराज हो गया और उसे बस से नीचे उतार दिया। इस दौरान पीड़ित छात्र ड्राइवर और कंडक्टर से लगातार गुजारिश करता रहा, लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। इससे आहत होकर पीड़ित छात्र मुख्य प्रबंधक से शिकायत करने के लिए जाने लगा, तो ड्राइवर कंडक्टर के साथियों ने उसे घेर लिया।

यह भी पढ़ें : मंत्री मदन दिलावर की गाड़ी ने एंबुलेस का किया एस्काॅर्ट! लोग तारीफ कर बोले, वाह! मंत्रीजी

पीड़ित छात्र को घेरकर हमला किया

इस मामले में पीड़ित छात्र संदीप का आरोप है कि कई बार गुजारिश करने के बाद भी ड्राइवर कंडक्टर ने उसे बस में बैठाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह शिकायत लेकर मुख्य प्रबंधक के पास जाने लगा। इससे नाराज होकर डिपो पर आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे घेर लिया। इस दौरान उसके साथ बदसलूकी करते हुए गाली गलौज की। यही नहीं उस पर लोहे की रोड से भी हमला किया। जिसमें वह घायल हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, पीड़ित छात्र ने मामले को लेकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने रिपोर्ट लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : कलेक्टर टीना डाबी के बंगले में खूंखार कोबरा! फिर मच गई अफरा-तफरी

सीएम भजनलाल के सामने दंडवत हो गए विधायक! देखकर चौक गए लोग

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!