भरतपुर में सीएमएचओ का शर्मनाक चेहरा! महिला की मौत के सवाल पर मुस्करा गए

भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। इस दौरान आरबीएम अस्पताल की पीएमओ का शर्मनाक चेहरा सामने आया। दरअसल, सांसद संजना जाटव ने कठूमर निवासी एक महिला की मौत के मामले को लेकर आरबीएम अस्पताल के पीएमओ नगेंद्र भदौरिया को बात नहीं सुनने पर फटकार लगाई। बैठक में जब सीएमएचओ गौरव कपूर कथित तौर पर महिला की मौत पर मुस्कुराने लगे, तो सांसद द्वारा उन्हें ‘नहीं हंसने’ की नसीहत दी गई। इधर, पीएमओ की इस समय घटना को लेकर सियासी गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है। वहीं लोग पीएमओ की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : भीषण हादसे में छीन गई तीन जिंदगियां, सास, बहु और मासूम बच्चा शामिल
महिला की मौत के सवाल पर मुस्कुरा उठे पीएमओ
जानकारी अनुसार बैठक के दौरान जिला सतर्कता और निगरानी कमेटी की बैठक चल रही थी इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही थी। इस बीच जब सांसद संजना जाटव महिला की मौत के मामले में अस्पताल की लापरवाही पर सवाल उठा रही थीं कि तभी कथित तौर पर सीएमएचओ गौरव कपूर मुस्कुराने लगे। बैठक में अधिकारियों का यह रवैया देखकर सांसद का पारा चढ़ गया। सांसद संजना जाटव ने तुरंत टोकते हुए कहा कि “हंसिए मत, यह एक गंभीर मामला है, किसी इंसान की जान गई है और आप मुस्कुरा रहे हैं”। इस घटना को लेकर वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : हनुमानजी के भजन की तर्ज पर सीएम भजनलाल की तारीफ! सुनकर दंग रह गए लोग
कलेक्टर ने भी CMHO पर ली चुटकी
इस दौरान बैठक में जब सांसद संजना जाटव पीएमओ के इस रवैया को लेकर जमकर नाराज दिखी। उन्होंने फटकार लगाते हुए पीएमओ नगेंद्र भदौरिया से कहा कि “देखकर लगता हैं कि आप सोकर आए हो”, तब कलेक्टर कमर चौधरी ने भी कह दिया कि “इनकी शक्ल ही ऐसी है”। जिस पर सांसद की भी हंसी छूट गई। माहौल कुछ ऐसा बना कि गंभीर दिख रहीं सांसद अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक पाई और देखते ही देखते सभागार कक्ष का तनावपूर्ण माहौल ठहाकों में बदल गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल के पैसे मांगने पर आया गुस्सा, दुकानदार की कर दी निर्मम हत्या
अवैध वसूली मेें आईपीएस अधिकारी पर चाबूक! विधायक का करीबी भी आ चुका है गिरफ्त में

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



