फायरिंग कर भून दिया सर्राफा व्यापारी को, फिर लूट लिए लाखों के गहने, जानिए घटना

फायरिंग कर भून दिया सर्राफा व्यापारी को, फिर लूट लिए लाखों के गहने, जानिए घटना
Spread the love

भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर में अपराधियों के जमकर हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में बेखौफ बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी पर सरेआम फायरिंग कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद बेखौफ बदमाश गहनों से भरा हुआ एक बैग लूटकर मौके से फरार हो गए। सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे कस्बे में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल की पीएम मोदी से मुलाकात के पीछे क्या है बड़ा संदेश? जानिए अब क्या मिल रहा है बड़ा तोहफा

दो नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी पर कर दी फायरिंग

जानकारी अनुसार 45 वर्षीय सर्राफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा पुत्र शांति स्वरूप कस्बे में नगर तिराहा पर स्थित अपनी दुकान को बंदकर स्कूटी से पंजाबी कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे। घर से मात्र 100 मीटर पहले ही बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया था। बदमाशों ने योगेंद्र पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें से एक गोली उनके गले में जा लगी। बदमाशो की फायरिंग से लहूलुहान व्यापारी के जमीन पर गिरने के बाद बदमाश, व्यापारी के पास मौजूद सोने चांदी के जेवरातों से भरा हुआ एक बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल के आवास के समीप फायरिंग! विवाद के बाद एक लहूलुहान, जानिए क्यों

वारदात से लोगों में फैल गया जमकर रोष

घटना के बाद आसपास के लोग घायल व्यापारी को तुरंत नदबई राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर हालत के चलते उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही व्यापारिक जगत और स्थानीय निवासियों में गुस्सा फूट पड़ा। कस्बे में सरेआम बेखौफी से बदमाशो द्वारा व्यापारी की गई हत्या और लूट की इस वारदात से आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव को स्ट्रेचर पर रखकर मुख्य बाजार में विरोध रैली निकाली। आक्रोशित व्यापारियों और परिजनों द्वारा पुलिस थाने के सामने जमकर नारेबाजी करने सहित पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें : पटाखा बाइक साइलेंसर ने कर रखा था नाक में दम! फिर SP ने दिखा दिया जोरदार टशन

हत्यारों की गिरफ्तारी तक नहीं होगा पोस्टमार्टम

कस्बे में सरेआम बेखौफी से फायरिंग करके मौत के घाट उतारे गए व्यापारी के परिजनों और व्यापार संघ द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वह शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। घटना की सूचना मिलने के बाद भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। कस्बे में सुरक्षा बढ़ाई गई वारदात के बाद कस्बे में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जिले भर में नाकाबंदी भी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : झालावाड़ पुलिस ने मर्डर मामले में खुद ही करा दी रिपोर्ट दर्ज! जानिए फिर एसपी का यह वीडियो क्यों आया सुर्खियों में

सीएम भजनलाल के आवास के समीप फायरिंग! विवाद के बाद एक लहूलुहान, जानिए क्यों

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!