गर्म दूध के भगौने में गिर गई 10 माह की बच्ची, फिर हो गई दर्दनाक मौत

गर्म दूध के भगौने में गिर गई 10 माह की बच्ची, फिर हो गई दर्दनाक मौत
Spread the love

भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर में एक मासूम बच्ची के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक घटना सामने आया, जिसे सुनकर एक बार तो लोगों के दिल विचलित हो गए। भरतपुर के नदबई क्षेत्र के बहरामदा गाव में पलंग पर खेलती 10 महीने की मासूम बच्ची दूध के गर्म भगोने में गिर गई। इससे मासूम बच्ची बुरी तरह गर्म दूध से झुलस गई। बाद में बच्ची को अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : नंदी गौ विवाह की अनूठी परम्परा! जहां बछड़ा-बछड़ी भी सजते है दूल्हा-दुहन की तरह

गर्म दूध के भगोने में गिर गई मासूम बच्ची

रोंगटे खड़े करने वाली यह घटना नदबई क्षेत्र के बाहरामदा गांव निवासी सत्यवान के घर हुई, जिसे सुनकर लोगों के दिल कांप गए। अनुसार घटना के समय बच्ची के पिता सत्यभान मजदूरी करने गए थे। घर पर उसकी पत्नी एवं मासूम बच्ची चांदनी अकेली थी। इस दौरान सत्यभान की पत्नी प्रीति ने भगोने में गर्म दूध को ठंडा होने के लिए कमरे में बेड के पास रख दिया। इस बीच कुछ देर बाद पलंग पर खेलती मासूम बच्ची गर्म दूध के भगोने में गिर गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई बच्ची की हालत देखते ही पीड़ित महिला बदहवास हो गई। आसपास के लोगों की मदद से बच्ची को अस्पताल भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें : अजमेर में केमिकल के टैंकर में लगी भीषण आग! हाइवे पर मची अफरा तफरी

अस्पताल में दम तोड़ दिया मासूम बच्ची ने

घटना के समय बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां ने मासूम को दूध के भगोने से निकाला। उसने तत्काल पति को फोन पर सूचना दी। इस घटना में वह चेहरे से पैरों तक पूरी तरह से जल गई। बच्ची दर्द के मारे बुरी तरह चिल्ला रही थी। इस दौरान मासूम को नदबई अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से लिखित में मना करने के बाद शव को अपने साथ ले गए। इधर, गांव में हुई इस दर्दनाक हादसे से लोगों में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : शिक्षक ने छात्रा से मांगा ‘वो’, नहीं तो फेल कर दूंगा, पुलिस ने लिया हिरासत में

नंदी गौ विवाह की अनूठी परम्परा! जहां बछड़ा-बछड़ी भी सजते है दूल्हा-दुहन की तरह

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!