विधायक ऋतु बनावत की गर्जना से हिल गई सरकार, अब होगा बड़ा एक्शन, कर्मचारियों पर गिरेगी गाज!
बाड़मेर (जगदीश गोस्वामी) : राजस्थान की बयाना विधायक ऋतु बनावत ने सियासत में हलचल मचा रखी हैं। विधायक ऋतु बनावत का डीप फेक अश्लील वीडियो वायरल करने का मुद्दा फिर से गहरा गया है। विधानसभा में गुरुवार को विधायक ऋतु बनावत की गर्जना के बाद सरकार में हड़कंप मच गया। इधर, वीडियो वायरल करने वाले मुख्य आरोपी दिनेश मांजू को बीते दिनों स्वतंत्रता दिवस पर मिला सम्मान पुरस्कार फिर से वापस लिया हैं। इसको लेकर बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी ने चूक मानते हुए निर्देश जारी कर दी है। साथ ही इस मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ अब जांच के भी निर्देश दे दिए हैं।
यह भी पढ़ें : अश्लील वीडियो बनाने वाले को क्यों सम्मानित किया? विधायक ऋतु बनावत ने फिर कर दिया हंगामा

विधायक ऋतु बनावत की गर्जना से सरकार हिली
विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गुरुवार को बयाना की विधायक ऋतु बनावत ने बीते दिनों अपने वायरल हुए डीप फेक अश्लील वीडियो का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकार और बाड़मेर जिला प्रशासन को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने दावा किया कि बाड़मेर के दिनेश मांजू नामक शख्स ने बीते दिनों उनका एक डीप फेक अश्लील वीडियो वायरल किया था, जिसे पुलिस आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। उल्टा गणतंत्र दिवस पर दिनेश मांजू को सम्मानित किया गया है, क्या उसे महिलाओं की छवि खराब करने के लिए सम्मानित किया गया? विधायक ऋतु बनावत के इस बयान के बाद सरकार और बाड़मेर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में IAS टीना डाबी ने दिनेश मांजू को दिए गए पुरस्कार को वापस लेने के निर्देश दिए। साथ ही जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच करवाने के निर्देश भी दिए हैं।
यह भी पढ़ें : कौन हैं विधायक ऋतु बनावत, जिसने खुद के खिलाफ ही कर डाली CBI की मांग, जानिए क्यों
दिनेश मांजू को बाड़मेर में इसलिए किया गया था सम्मानित
बता दें कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में बाड़मेर में जिला स्तरीय समिति की सिफारिश के बाद विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया था। जिसमें पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण के लिए उत्कृष्ट बाड़मेर जिले सेड़वा इलाके के बांधनिया निवासी दिनेश मांजू का आवेदन प्राप्त हुआ था। समिति की सिफारिश के बाद दिनेश मांजू को गणतंत्र दिवस पर जिला कलेक्टर टीना डाबी और समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री केके बिश्नोई द्वारा सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दिखाई आंख, कहा उत्तेजित होने की जरुरत नहीं, ऐसा क्या हुआ, देखिए Video
नरेश मीणा बोले, अशोक चांदना का तो मैं ऐसा हिसाब करूंगा….राजनीति भी, जानिए कैसे करेंगे हिसाब
