अजमेर में कार ने महिला को 12 फीट घसीटा! फिर हुई दर्दनाक मौत
अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में एक महिला को अचानक मौत ने दर्दनाक तरीके से शिकार बना दिया। पार्किंग में जा रही इस महिला को तेज रफ्तार से आ रही कार ने बुरी तरह रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह नजारा इतना भीषण था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि महिला 10-12 फीट तक घसीटती हुई चली गई। हादसे में कार दीवार से जाकर टकरा गई। जिसके कारण तेज धमाका हुआ और लोग सहम गए।
यह भी पढ़ें : विधायक मुकेश भाकर की शादी पुलिस के लिए सिरदर्द! एक IPS पर बड़ी कार्रवाई
पार्किंग में खड़ी महिला को करने रौंद दिया कार ने
रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा बीती रात का है, जहां अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र के डी मार्ट मॉल में खरीदारी करने के बाद एक महिला सीता कंवर राठौर पार्किंग एरिया में जा रही थी। इस बीच सामने से आई एक तेज रफ्तार की कार ने उसे रौंद दिया। कार की तेज रफ्तार के कारण महिला घसीटते हुए करीब 10-12 फीट तक चली गई। इधर, कार भी एक दीवार से जाकर टकरा गई। जिससे उसमें सवार चालक और उसकी पत्नी को भी मामूली चोट आई है। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा लोगों में सनसनी फैल गया। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसेे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : सरकारी प्रिंसिपल निकला फ्रॉड बाज! 11 फेल बच्चों को कर दिया पास
पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में
इधर, पुलिस ने तत्काल कार चालक मधुसूदन पाल को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि चालक ने कार स्टार्ट करने के बाद अचानक तेज गति से दौड़ा दी। इसके कारण महिला सीता कंवर राठौड़ उसकी चपेट में आ गई। इधर, हादसे को लेकर पुलिस चालक से पूछताछ के लिए जुट गई है। वही माल के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। महिला की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं लोगों में भय का माहौल है।
यह भी पढ़ें : उदयपुर में बदमाशों का कहर! पुलिस पर चाकू और तलवार से हमला
महिला की यह अंतिम खरीददारी साबित हुई
सहायक पुलिस उप निरीक्षक अर्जुन राम ने बताया कि महिला सीता कंवर डी मार्ट में खरीदारी करने आई थी। सामान खरीद करने के बाद वह माल से बाहर पैदल ही निकल कर पार्किंग एरिया की तरफ जा रही थी। इस बीच वाहन चालक मधुसूदन, जो इलेक्ट्रिक कार चला रहा था। उनके साथ परिवार भी बैठा हुआ था। अचानक एक्सीलेटर तेज दबाने से कार्य नियंत्रित हो गई और महिला को तेजी से टक्कर मारते हुए दीवार से जा टकराई। इस हादसे में तेज धमाका हुआ। जिससे लोगों के दिल दहल गए। इस दौरान डी मार्ट के कर्मचारी तत्काल बाहर निकले, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने महिला को लहूलुहान अवस्था में तत्काल जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : मंच पर चढ़ी वसुंधरा राजे और बैठ गई नीचे जाजम पर, देखकर लोग हुए हैरान
विधायक मुकेश भाकर की शादी पुलिस के लिए सिरदर्द! एक IPS पर बड़ी कार्रवाई

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
