एसपी ऑफिस में पीड़ित ने खुद पर डाला डीजल! फिर जला ली आग

एसपी ऑफिस में पीड़ित ने खुद पर डाला डीजल! फिर जला ली आग
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर एसपी ऑफिस में गुरुवार को हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक परिवादी ने डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस घटनाक्रम को देखकर पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल व्यक्ति को काबू में कर आत्मदाह करने से रोक दिया। पीड़ित का आरोप लंबे समय से पुलिस उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके कारण वह बुरी तरह परेशान हो चुका है और उसने आत्मदाह करने का प्रयास किया है।

यह भी पढ़ें : 1 करोड़ रुपए का सोना, नगदी चोरी! परिजनों में मचा कोहराम, जानिए कैसे

SP ऑफिस में युवक ने आत्मदाह करने का प्रयास किया

रोंगटे खड़े करने वाली यह घटना गुरुवार को एसपी ऑफिस में देखने को मिली, जहां एक पीड़ित व्यक्ति एसपी ऑफिस पहुंचा। जहां अचानक उसने चिल्लाते हुए खुद पर डीजल डाल लिया और आग लगाने का प्रयास किया। इस बीच नजारे को देखकर पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। युवक ने पुलिस को अपने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए माचिस की तीली से आग जलाने का प्रयास किया। इस बीच पुलिसकर्मियों ने तत्काल युवक को काबू में किया और उसे आत्मदाह करने से रोक दिया। इससे काफी देर तक एसपी ऑफिस में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें : अजमेर में कार ने महिला को 12 फीट घसीटा! फिर हुई दर्दनाक मौत

काफी समय से मानसिक रूप से परेशान है पीड़ित

एसपी ऑफिस इस घटनाक्रम को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। पीड़ित ने बताया की उसकी बच्ची का एक युवक ने शोषण किया। इसको लेकर उसने अजमेर के अलवर गेट पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दी है, लेकिन काफी समय के बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अपनी सुनवाई नहीं होने से आहत पीड़ित व्यक्ति ने एसपी ऑफिस में यह रोंगटे खड़े कर देने वाला कदम उठाया। इधर पुलिस ने परिवादी को समझा बुझाकर शांत किया है। वही पुलिस ने परिवादी को जल्द कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।

यह भी पढ़ें : विधायक मुकेश भाकर की शादी पुलिस के लिए सिरदर्द! एक IPS पर बड़ी कार्रवाई

बच्ची ने परेशान होकर कर लिया था सुसाइड

इस घटना को लेकर पीड़ित ने बताया कि उसकी बच्ची को एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। उसके साथ आरोपी ने दुराचार भी किया। इससे दुखी होकर उसकी बच्ची ने सुसाइड कर लिया था। इस मामले में उसने पुलिस में रिपोर्ट दी। वह पुलिस थाने के बार-बार चक्कर लगाकर थक चुका है, लेकिन पुलिस को कार्रवाई नहीं कर रही है। इधर, घटना को लेकर अजमेर एसपी की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : सरकारी प्रिंसिपल निकला फ्रॉड बाज! 11 फेल बच्चों को कर दिया पास

1 करोड़ रुपए का सोना, नगदी चोरी! परिजनों में मचा कोहराम, जानिए कैसे

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!