मकान मालिक और किराएदार में झगड़ा! फिर हो गई देसी कट्टा से फायरिंग

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में बुधवार को हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक मकान मालिक और उसके किराएदार में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस बीच देसी कट्टा से फायरिंग की घटना भी हुई। इस घटना में दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वहीं वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया।
यह भी पढ़ें : जोधपुर मंदिर मेें महिलाओं से बर्बरता पूर्वक मारपीट, बाल खींचे और घसीटा
विवाद के बाद चली गोली, दो जने घायल
हैरान करने वाली यह वारदात अजमेर के कुन्दननगर में फुस की कोठी इलाके की है। मकान मालिक और किराए से रहने वाले खादिम गुलरेज चिश्ती के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि खादिम ने मकान मालिक आयशा के साथ मारपीट की। उस पर सरिया से वार करने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने बीच बचाव किया। इस बीच आरोपी खादिम ने देसी कट्टा से फायर कर दिया, जो एक स्टूडेंट के हाथ पर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाके में फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची और आरोपी खादिम को हिरासत में लिया। इधर, इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
यह भी पढ़ें : होटल में ठहरने वाले बता रहे हैं इंतजार शास्त्र, डिप्टी सीएम का गहलोत पर करारा पलटवार
किराए को लेकर दोनों में चल रहा था विवाद
मकान मालिक आयशा ने बताया कि आरोपी खादिम उसके मकान में गत 5 महीने से रह रहा था, लेकिन वह उसे किराया नहीं दे रहा था। किराए की मांग करने पर वह आए दिन लड़ाई झगड़ा करने को तैयार रहता। इस दौरान बुधवार को भी उसने लोहे के सरिया से मारपीट की और देसी कट्टा से से फायरिंग कर दी। इस दौरान वह गोली पास के एक स्टूडेंट के हाथ पर लग गई, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, पुलिस ने आरोपी खादिम को हिरासत को लेकर पहुंचा शुरू कर दी है। जबकि घटना में दो जने घायल हुए जिनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों ही पक्षों से पूछताछ कर मामले की सत्यता का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें : क्या हुआ उस विवाद का? आईएएस मुकुल शर्मा की तो अब हो गई मौज ही मौज, बेचारे मंत्रीजी रह गए देखते
जोधपुर मंदिर मेें महिलाओं से बर्बरता पूर्वक मारपीट, बाल खींचे और घसीटा

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



