शोरूम में आग का भीषण तांडव, परिवार के लोगों ने नीचे कूदकर बचाई जान, जानिए मामला

शोरूम में आग का भीषण तांडव, परिवार के लोगों ने नीचे कूदकर बचाई जान, जानिए मामला
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में बुधवार सुबह एक भीषण हादसा देखने को मिला। इस दौरान एक इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल की शोरूम में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग से करीब सवा करोड़ रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय शोरूम के ऊपर एक परिवार सो रहा था। आग की लपेट उठती देखकर परिवार के लोगों में खलबली मच गई और उन्होंने पहली मंजिल से नीचे कूद कर भीषण आग से अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया गया। वहीं घटना से इलाके में सनसनी मच गई।

यह भी पढ़ें : पुलिस को किया फोन, कहा मैंने अपनी पत्नी और बच्चों को मार दिया है, रोंगटे खड़े कर देगी यह क्राइम स्टोरी

परिवार ने कूद कर बचाई अपनी जान

हैरान कर देने वाला यह हादसा गंज थाना क्षेत्र के फायसागर रोड पर घटित हुआ। इस दौरान बताया जा रहा है कि बिजली कट के बाद हाई वोल्टेज आया। फिर शॉर्ट सर्किट के कारण शोरूम में आग लग गई। आग लगने के बाद भीषण आग ने इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम को घेर लिया। घटना के समय शोरूम मालिक संजय पाराशर का छोटा भाई विवेक आपके परिवार के साथ ऊपर की मंजिल में सो रहा था। अचानक आग की लपटे और धुंआ देखकर लोगों में सनसनी अपनी फैल गई। चारों तरफ से आग से घिरता देखकर विवेक और उसके परिवार के लोग पहली मंजिल से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीन की वजह से बढ़ रही है रहस्यमयी मौत! टीकाराम जूली ने अचानक क्यों उठा दिया मुद्दा, जिससे मची हलचल

भीषण आग में सवा करोड़ रुपए का सामान राख

इधर, शोरूम में अग्निकांड की सूचना लगते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। दमकल की गाड़ियों ने करीब 3 घंटे मशक्कत की। उसके बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शोरूम में रखा हुआ सामान जलकर खाक हो गया। शोरूम मालिक के अनुसार उसे इस घटना में करीब सवा करोड रुपए का नुकसान हुआ है। घटना को लेकर बताया गया कि सुबह लाइट गई। इसके बाद अचानक हाई वोल्टेज आए और शॉर्ट सर्किट हुआ। जिसके बाद शोरूम में यह भीषण आग लग गई। शोरूम में रखें एसी, कूलर, पंखे, मिक्सर, वाशिंग मशीन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल समेत सामान जलकर खाक हो गए।

यह भी पढ़ें : तहसीलदार को कहा, ‘तू भाग कैसे रहा है? जो खाया है नाक से निकाल दूंगा’, पूर्व विधायक ने दिखाई दंबगई, देखिए Video

शादी में बज रहा था डीजे, फिर वही डीजे बन गया काल, 2 मासूम की दर्दनाक मौत, 3 जने घायल, जानिए कैसे

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!