बस्ती में चल रहा था सेक्स रैकेट! फिर नाराज भीड़ ने पुलिस की गाड़ी के तोड़े कांच

बस्ती में चल रहा था सेक्स रैकेट! फिर नाराज भीड़ ने पुलिस की गाड़ी के तोड़े कांच
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में रविवार को उस समय जमकर बवाल हो गया। जब बस्ती में एक घर में संदिग्ध गतिविधियां करते हुए दो महिलाएं और एक पुरुष पाया गया। इसको लेकर कॉलोनी के लोगों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान टोंक पुलिस संदिग्ध घर में घुसकर दो महिलाओं और एक पुरुष को निकाल कर ले गई। इस बीच लोगों और पुलिस में तीखी झड़प हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के वाहन के कांच तोड़ दिए। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि संदिग्ध घर में आए दिन वेश्यावृत्ति के काम होते हैं।बस्ती में

संदिग्ध घर में मिले महिला और पुरुष

हैरान कर देने वाला यह मामला टोंक सदर थाना क्षेत्र की पीली तलाई इलाके का है, जहां रविवार को लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो लोगों ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया। लोगों ने बताया कि संदिग्ध घर में आए दिन वेश्यावृत्ति के काम होते हैं, यहां ना दिन का पता है, ना रात का। हर समय महिलाएं, लड़कियां और आदमी यहां आते जाते रहते हैं। उसके कारण आसपास के बच्चों पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है।

बस्ती में

पुलिस ने ताला खोल कर देखा, तो मिले महिला पुरुष

लोगों की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने संदिग्ध घर का बाहर से लगा ताला खोला और अंदर प्रवेश किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने किसी को अंदर नहीं आने दिया और गेट अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद वहां भीतर यूपी और बिहार की दो महिलाएं और एक युवक मिले। लोगों का आरोप है कि यहां महिला और पुरुष वेश्यावृत्ति के लिए आते-जाते रहते हैं। इस दौरान पुलिस महिलाओं और एक पुरूष अपने साथ ले गई।

आक्रोशित लोगों ने पुलिस के वाहन के कांच तोड़े

क्षेत्र में लगातार महिलाओं और पुरुषों की संदिग्ध गतिविधियों के कारण लोगों में गहरा आक्रोश दिखाई दिया। इस दौरान जब पुलिस आरोपियों को पकड़ कर पुलिस थाने लेकर जाने लगी, तो इस बीच छीना झपटी में आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के वाहन के कांच फोड़ दिए। इसके चलते पुलिस कर्मियों और लोगों के बीच की झड़प हो गई।लोगों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में नरमाई बरत रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि यहां इस तरह की गतिविधियां नहीं रोकी गई तो आंदोलन किया जाएगा।

For More Updates: TwitterFacebook

 

Latest News: लोगों को बचाने गए एसडीएम साहब! खुद फंस गए बाढ़ में, फिर यूं निकाला साहब को

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!