तीन धर्मो की 66 गरीब कन्याओं का कराया विवाह, कौन है यह समाजसेवी, जिसकी हो रही है चर्चा
धौलपुर (दीपू वर्मा) : चंबल अंचल और उसके आसपास के जिलों की अनाथ, बेहद गरीब और बेसहारा कन्याओं के हाथ पीले करने का वीणा उठाने वाले धौलपुर के मूल निवासी समाजसेवी अनिल अग्रवाल 11 मार्च 2026 को तीर्थराज मचकुंड धौलपुर पर 8वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। जिसमें तीन धर्मो की 66 गरीब कन्याओं का विवाह धूमधाम से किया गया। इसको लेकर काफी लोग चर्चा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : आरटीओ कर्मचारियों ने ट्रक के फोड़ दिए शीशे! हाइवे पर मच गई सनसनी, Video देखकर जानिए क्या है मामला
तीन धर्मों की कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह समारोह
जिनमें 9 मुस्लिम, 10 सिख और 47 हिंदू धर्म की कन्याएं शामिल हैं। इस दौरान इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही। गुरुवार को लाडली जगमोहन मंदिर मचकुंड धौलपुर पर इन कन्याओं को शगुन स्वरूप शादी के लिए लहंगा, ओढऩी, चुनरी आदि वस्त्र भेंट किए गए। जिन्हें ये शादी समारोह के दौरान कन्याओं ने धारण किया।
यह भी पढ़ें : मजिस्ट्रेट की कुर्सी पर बैठ गया ‘रीलबाज चपरासी’! रील वायरल हुई तो मच गया बवाल, हैरान कर देगा Video
कन्याओं को जेवर से समेत यह दिया सामान
समाजसेवी अनिल अग्रवाल विवाह समारोह में सभी कन्याओं को अपनी ओर से वस्त्र, बेड, अलमारी सहित गृहस्थी का पूरा सामान और सोने चांदी के जेवरात उपहार स्वरूप देते हैं। बता दें कि समाजसेवी अग्रवाल अब तक इस तरह के 7 सामूहिक विवाह समारोह कर चुके हैं। जिनमें कुल 511 अनाथ, गरीब और बेसहारा कन्याओं के विवाह कर चुके हैं। ये उनका 8 वां विवाह समारोह है। वह मूलत बजरिया धौलपुर के निवासी हैं। जो वर्तमान में वैशाली नगर जयपुर में रहते हैं। खास बात ये है कि विवाह के बाद भी वह जोड़े को मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें : दुधमुंही बच्ची रोती रही, महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जानिए क्यों किया ऐसा
समाजसेवी अग्रवाल ने बताया कि 11 मार्च को तीर्थंराज मचकुंड धौलपुर पर 8 वां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की 66 कन्याओं का विवाह किया गया। कन्याओं को शगुन के कपड़े भेंट करते समय लाडली जगमोहन मंदिर मचकुंड के महंत कृष्णदास, राजीव सिंघल, धर्मेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
टोंक में फिर भड़का दो समुदायों का विवाद! पथराव हुआ तो पुलिस ने दिखाया बड़ा एक्शन
