आरटीओ कर्मचारियों ने ट्रक के फोड़ दिए शीशे! हाइवे पर मच गई सनसनी, Video देखकर जानिए क्या है मामला

आरटीओ कर्मचारियों ने ट्रक के फोड़ दिए शीशे! हाइवे पर मच गई सनसनी, Video देखकर जानिए क्या है मामला
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में एक बार फिर आरटीओ कर्मचारी विवादों के घेरे में हैं। इस दौरान चौमू में एक ट्रक चालक और आरटीओ कर्मचारियों के बीच जमकर तनातनी देखने को मिली। इस बीच ट्रक चालक का आरोप है कि आरटीओ कर्मचारियों ने उसके ट्रक का शीशा तोड़ दिया। इसको लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर हालांकि ‘द पॉलिटिकल टाइम्स‘ पुष्टि नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग आरटीओ कर्मचारियों को घेरते हुए आलोचना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : मजिस्ट्रेट की कुर्सी पर बैठ गया ‘रीलबाज चपरासी’! रील वायरल हुई तो मच गया बवाल, हैरान कर देगा Video

चालक का आरोप, आरटीओ कर्मचारियों ने फोड़ दिया शीशा

हैरान करने वाली यह घटना चौमू से सामने आई है, जहां चैंमू चंदवाजी स्टेट हाईवे पर टोल नाका के समीप एक होटल पर यह घटना देखने को मिली। इसको लेकर ट्रक चालक का आरोप है कि आरटीओ कर्मचारी उसे अवैध वसूली की मांग कर रहे थे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो कर्मचारियों ने उसके ट्रक का शीशा लाठियां से तोड़ दिया। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग लाठियां से ट्रक का शीशा फोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इधर, सोशल मीडिया पर लोग आरटीओ कर्मचारियों की लूट खसोट को लेकर जमकर आलोचना कर रहे हैं। उधर, आरटीओ निरीक्षक का कहना है कि ट्रक ओवरलोड़ था, जब उसे रोक कर चालान करने की कोशिश की, तो चालक ने ट्रक को भगाकर ले जाने की कोशिश की। इस बीच ट्रक को रोका गया, तो उसने ड्राइवर साइड का कांच बंद कर लिया। बार-बार कहने के बाद भी वह कांच नहीं खोल रहा था।

यह भी पढ़ें : दुधमुंही बच्ची रोती रही, महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जानिए क्यों किया ऐसा

रतनगढ़ में आरटीओ ने ट्रक चालक को कर दिया था घायल

बता दें कि आरटीओ कर्मचारियों से विवाद की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी राजस्थान के चूरू में गत एक का मार्च को विवादित घटना सामने आई। जिसमें नेशनल हाईवे 11 पर आरटीओ सुरेश कुमार विश्नोई चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यूपी के एक ट्रक ड्राइवर को रुकवाया। इस दौरान लाइसेंस को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया। ड्राइवर अपना लाइसेंस डिजिलॉकर से दिख रहा था, लेकिन आरटीओ ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद परिवहन निरीक्षक विश्नोई ने ड्राइवर के चेहरे पर टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में घटना को लेकर आरटीओ सुरेश कुमार बिश्नोई को सस्पेंड कर दिया गया।

एक-एक किलो के पत्थरों और ईंटों से किया था पथराव, तब कांप गए लोग, जानिए कल रात क्या हुआ

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!