ब्यावर में सवारी के दौरान बादशाह को आया हार्ट अटैक! लाख प्रयास के बाद भी हुई मौत, देखिए Video
ब्यावर (भूपेंद्र दत्त) : राजस्थान के ब्यावर जिले में धुलण्डी के मौके पर एक हैरान कर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई। जिसने लोगों को हिला कर रख दिया। इस दौरान बुधवार को धुलंडी के मौके पर मेले में बादशाह की सवारी निकाली जा रही थी। इस बीच बादशाह बने चंद्रप्रकाश अग्रवाल अचानक बेहोश हो गए। इस घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग तत्काल बादशाह बने चंद्रप्रकाश अग्रवाल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। इस घटना से ब्यावर में शौक की लहर फैल गई।
यह भी पढ़ें : खाटू श्याम के श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, फिल्मी स्टाईल में पलट गई कार और मच गया कोहराम!
सवारी के दौरान बादशाह को आया हार्ट अटैक
धुलंडी के मौके पर ब्यावर में हर वर्ष एतिहासिक बादशाह की सवारी निकाली जाती है। इसी के चलते बुधवार को ब्यावर में 175 वीं बादशाह की सवारी निकाली जा रही थी। इस बीच सवारी में चंद्र प्रकाश अग्रवाल बादशाह बनकर बैठे थे, तभी चंद्र प्रकाश अचानक बेहोश हो गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बेहोश हुए चंद्र प्रकाश को लोग उठाकर उपचार के लिए ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ वहां मौजूद थी।
यह भी पढ़ें : होली पर दो समुदायों में हो गई “राड”, पथराव से लोगों के फूट गए सिर, जानिए क्यों हो गया बवाल
अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
सवारी के दौरान बादशाह बने चंद्र प्रकाश अग्रवाल अचानक बेहोश हो गए। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग तत्काल उन्हें लेकर भागने लगे। लोगों की भीड़ के बीच चंद्रप्रकाश को तत्काल एंबुलेंस के जरिए ब्यावर के अमित कौर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद भी चंद्र प्रकाश को नहीं बचाया जा सका। इधर, इस घटना से ब्यावर में शौक की लहर फैल गई। वहीं घटना के बाद मेले के समापन की घोषणा कर दी गई। इसके अलावा जिला कलेक्टर कार्यालय में खेले जाने वाला गुलाल युद्ध भी स्थगित कर दिया गया। बता दें कि ब्यावर में एतिहासिक बादशाह की सवारी निकाली जाती है, जो प्रदेश में फेमस है।
सीकर में ‘एसीबी’ ने ‘ED’ के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई! 15 लाख रुपए की रिश्वत के साथ दबोचा, जानिए क्यों
