वासदेव देवनानी ने विधायक को लगाई कड़ी फटकार, और सदन से बाहर निकालने के लिए कह दिया, देखिए Video
जयपुर : राजस्थान विधानसभा में अध्यक्ष वासुदेव देवनानी कार्रवाई के दौरान दौसा के विधायक डीसी बैरवा पर जमकर नाराज हो गए। उन्होंने बैरवा को फटकार लगाते हुए बैठने को कहा, लेकिन डीसी बैरवा बैठने को तैयार नहीं हुए। इस पर वासुदेव देवनानी ने चेतावनी देते हुए कहते हुए कहा कि यदि आप चुप नहीं बैठेंगे, तो मैं आपको सदन से बाहर निकाल दूंगा। फिर भी दौसा विधायक ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने वासुदेव देवनानी ने डीसी बैरवा को बाहर निकालने के निर्देश दिए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बचाव में उतरना पड़ा।
यह भी पढ़ें : महिला अधिकारी ने विधायक डीसी बैरवा को लगाई जमकर फटकार, तेवर देखकर विधायक की सिट्टी पिट्टी गुम! जानिए क्यों
वासुदेव देवनानी बोले, नीचे बैठ जाओ नहीं तो बाहर निकाल दूंगा
दरअसल, दौसा में विधायक डीसी बैरवा के साथ तहसीलदार गजानंद मीणा के बीच जमकर तनातनी हुई। इससे नाराज विधायक बैरवा ने विधानसभा में तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। वह इस घटना पर लगातार नाराजगी जता रहे थे। इस पर अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उन्हें बैठने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माने। बाद में उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आप नहीं बैठे, तो बाहर निकलवा दूंगा। इसके बाद वासुदेव देवनानी ने बैरवा को बाहर निकालने के लिए कह दिया।
यह भी पढ़ें :सीएम की रील बनाने के लिए 8 करोड़ दिए! टीकाराम जूली ने यह क्या कह डाला विधानसभा में, देखिए Video
टीकाराम जूली ने बैरवा का किया बचाव
इस दौरान वासुदेव देवनानी ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का ध्यान दिलाया और कहा कि आप विधायक को चुप करा कर नीचे बिठाइए। इस पर टीकाराम जूली खड़े होते हुए बैरवा के बचाव में आए। उन्होंने कहा कि एक विधायक की यह पीड़ा है कि जनप्रतिनिधि ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है, इसलिए आप इस मामले में संज्ञान लीजिए। इस पर वासुदेव देवनानी बोले कि मैंने इस मामले को संज्ञान में ले लिया है और मैंने उस तहसीलदार को विधानसभा बुला लिया है।
यह भी पढ़ें :कांग्रेस के यह ‘डर्टी नेता’, शांति धारीवाल जिन्होंने चलती विधानसभा में गाली दे डाली, देखिए Video
इसलिए हंगामा कर रहे थे डीसी बैरवा
दरअसल, तीन-चार दिन पूर्व दौसा में विधायक डीसी बेरवा और वहां के तहसीलदार गजानंद मीणा के बीच तीखी बहस हुई। इस बहस का कारण यूआईटी की तरफ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। जिसके विरोध में विधायक बैरवा मौके पर पहुंचे, जहां तहसीलदार के साथ उनकी तनातनी हो गई। तहसीलदार ने विधायक को धमकाते हुए कह डाला ठीक नहीं होगा। साथ ही वायरल वीडियो में तहसीलदार विधायक को जेल भेजने की बात भी कहते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें :यहां की दवाई से कैंसर रोग होता है समाप्त! जानिए इस स्थान के दांवे और सच्चाई के बारे में
टीकाराम जी, क्या आपके नीचे स्प्रिंग लगी हुई है? CM भजनलाल ने क्यों कर दिया ऐसा मजाक
