किरोड़ी लाल मीणा बोले, मंत्री पद भी जाएं तो कोई परवाह नहीं, क्या फिर से मंत्री पद छोड़ेंगे बाबा?

किरोड़ी लाल मीणा बोले, मंत्री पद भी जाएं तो कोई परवाह नहीं, क्या फिर से मंत्री पद छोड़ेंगे बाबा?
Spread the love

अजमेर/जयपुर : कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। इस बीच एक बार फिर उनके बयानों में दबंग अंदाज सामने आया। इस दौरान अजमेर में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने समरावता कांड का मुद्दा फिर से उठा दिया। दरअसल, उन्होंने कहा कि समरावता हिंसा में जो लोग जेल में बंद हुए वह मेरे समाज के थे, इसलिए मैं उनसे जेल में मिलने गया। संकट के समय में अगर मैं वहां नहीं जाता, तो इससे बड़ा पाप क्या होता, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि उन्होंने इसके लिए भले हीं डांट भी पड़ी। यहां तक कि मंत्री पद चला जाता तो इसकी परवाह नहीं थी।

यह भी पढ़ें : यह काम करवा दो, एक करोड़ रुपए दूंगा, आखिर गोविंद डोटासरा को BJP विधायक को क्यों देने पड़ रहे है पैसे?

मंत्री पद चला जाए तो भी मुझे इसकी परवाह नहीं

अजमेर में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने बयानों से फिर से सियासत में हलचल मचा दी हैं। दरअसल, किरोड़ी लाल अजमेर में जेसीए ग्राउंड में आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह में पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते उन्होंने कहा कि समरावता हिंसा में वह बच्चों से मिलने के लिए टोंक जेल में गया। इसको लेकर उन्हें डांट भी पड़ी थी। उन्होंने यहां तक कहा गया कि मंत्री रहते हुए आपको अपराधियों से नहीं मिलना चाहिए।  किरोड़ी लाल मीणा ने आगे कहा कि जेल में बंद मेरे समाज के भाई-बहन थे, यदि मैं उनको नहीं संभालता, तो यह बड़ा पाप होता। भले ही मुझे डांट पड़ी या मंत्री पद भी चला जाता। मुझे इसकी परवाह नहीं।

यह भी पढ़ें : कोटा में कोई बड़ी साजिश! पुलिस ने जम्मू कश्मीर के 5 युवकों को लिया हिरासत, जानिए क्या है उनके मंसूबे

बता दें कि वर्ष 2024 में नवंबर महीने में देवली उनियारा थी उपचुनाव हुए। इस दौरान निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने वहां तैनात एसडीएम अमित चैधरी को थप्पड़ जड़ दिया था। थप्पड़ कांड के बाद समरावता हिंसा का जमकर बवाल हुआ। जिसमें मीणा समाज के कई लोगों को और नरेश मीणा को जेल में बंद कर दिया गया। इस दौरान मंत्री किरोड़ी लाल मीणा टोंक जेल में पहुंचे, जहां उन्होंने नरेश मीणा और अन्य युवकों से मुलाकात की थी। यह घटना उस समय सियासत में काफी चर्चा में रही।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने दे दी 370 करोड़ रुपए की सौगाते, जानिए टोंक जिले को क्या-क्या मिला

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का चैलेंज, आरक्षण का कुछ नहीं बिगड़ेगा

इस दौरान मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने फिर से आरक्षण के मुद्दे को लेकर लोगों की गलतफहमी को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भ्रामक बातें फैलाई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरक्षण को खत्म कर देंगे। उन्होंने छाती ठोकते हुए कहा कि जब तक डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के तन में प्राण है, तब तक आपके आरक्षण को कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मेरा भाव जनता की सेवा का है, भले ही मुझे आपके काम के लिए कुछ भी करना पड़े। उसके लिए मैं कोई पार्टी, ना कोई क्षेत्र देखूंगा। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि आज राजनीति में ऐसे लोग आ रहे हैं, जिन्होंने धंधा बना लिया है।

यह भी पढ़ें : सरेआम फायरिंग कर युवक को मारी गोली, फिर मच गई सनसनी, देखिए फायरिंग का Video

जैसलमेर में चोरी की अनोखी वारदात! चोर ने पुलिस का उड़ाया जमकर मजाक, जानिए कैसे?

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!