यह काम करवा दो, एक करोड़ रुपए दूंगा, आखिर गोविंद डोटासरा को BJP विधायक को क्यों देने पड़ रहे है पैसे?
जयपुर : राजस्थान में बजट सत्र के चलते हुए सियासत का पारा लगातार चढ़ा हुआ है। कांग्रेस बीजेपी दोनों ही पार्टियों एक दूसरे को घेरने में कोई कमी नहीं रख रही है। इस बीच एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया, जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और बीजेपी के सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा के बीच चैलेंज बाजी हो गई। यह चैलेंज बाजी ऐसी हुई कि पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने एक करोड रुपए तक की शर्त लगा दी। उन्होंने विधायक गोपाल शर्मा से कहा कि यह काम करवा दीजिए, मैं आपको एक करोड रुपए दूंगा।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने दे दी 370 करोड़ रुपए की सौगाते, जानिए टोंक जिले को क्या-क्या मिला
गोविंद सिंह डोटासरा ने क्यों लगाई एक करोड रुपए की शर्त, जानिए
इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर सियासत में कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी जा रही है। दरअसल, यह वीडियो उस समय का है, जब विधानसभा में गोविंद सिंह डोटासरा और विधायक गोपाल शर्मा की आपस में मुलाकात हुई। इस बीच चुटकी लेते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने गोपाल शर्मा को शिकायत कर मनरेगा स्कीम का नाम बदलने और गांधी जी की जगह रामजी करने पर चुटकी ली। दोनों काफी देर तक एक दूसरे पर तंज कसते रहे। यहां तक उनकी बहस में एक करोड़ रूपए तक की शर्त लग गई।
यह भी पढ़ें : सरेआम फायरिंग कर युवक को मारी गोली, फिर मच गई सनसनी, देखिए फायरिंग का Video
एक लाख क्या, एक करोड़ रुपए दूंगा : गोविंद सिंह डोटासरा
इस पर विधायक गोपाल शर्मा ने तपाक से जवाब देते हुए कहा कि गांधी जी तो खुद राम जी से प्रेम करते थे, राम राज्य की बात करते थे। इस पर डोटासरा ने कहा कि लेकिन रामजी कहां है? वह तो ग्राम है। उन्होंने शर्त लगाते हुए कहा रामजी बिल में लिख दो, मैं आपको 1 लाख रुपए दूंगा। इस पर विधायक गोपाल शर्मा ने हंसते हुए चुटकी ली और कहा आजकल लाख रुपए की क्या-क्या कीमत है। यह सुनकर गोविंद सिंह डोटासरा ने अपना शर्त का ऑफर बढ़ा दिया और कहा मैं आपको एक करोड रुपए दूंगा। आप तो इस बिल में रामजी लिख दो। इसके बाद डोटासरा ने एक और शिकायत करते हुए कहा कि हमारा इंडिया गठबंधन सही है, उसको आप इंडी गठबंधन बना रहे हो, इस पर गोपाल शर्मा ने कहा कि वह है ही इंडी, इंडी एलियांज। इसके बाद दोनों ठहाके लागते हुए चले जाते हैं।
यह भी पढ़ें : अस्पताल में रात को सिरफिरों का जमकर उत्पात, मारपीट के बाद की जमकर तोड़फोड, जानिए पूरा मामला
कोटा में कोई बड़ी साजिश! पुलिस ने जम्मू कश्मीर के 5 युवकों को लिया हिरासत, जानिए क्या है उनके मंसूबे
