नरेश मीणा फिर से जयपुर में करेंगे बवाल! कहा : इस बार तो सरकार का इंजन ही पलट दूंगा, जानिए क्यों?
✍️मनीष बागड़ी/रवि सैनी
जयपुर/टोंक : युवा नेता नरेश मीणा एक बार फिर भजनलाल सरकार के लिए मुसीबत खड़ी करने वाले हैं। टोंक में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर वार्ता विफल रहने के बाद नरेश मीणा ने आंदोलन का आगाज कर दिया है। इस दौरान शुक्रवार को सैकड़ो ग्रामीणों के साथ नरेश मीणा अब जयपुर के लिए कूच कर गए हैं। उनका रात्रि विश्राम अलीगढ़ में रहेगा। इधर, नरेश मीणा ने हुंकार भरते हुए कहा कि यदि किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई, तो सरकार का इंजन पटरी से उतार दूंगा। इससे पहले नरेश मीणा गुरुवार को टोंक जिला मुख्यालय पहुंचे थे, जहां जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और एसपी राजेश कुमार मीणा के बीच वार्ता हुई, लेकिन इस वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकला।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा बोले, अशोक चांदना का तो मैं ऐसा हिसाब करूंगा….राजनीति भी, जानिए कैसे करेंगे हिसाब
नरेश मीणा ने कहा, सरकार का इंजन पटरी से उतार दूंगा
दरअसल, इस बार नरेश मीणा का जन आंदोलन समरावता कांड से जुड़े लोगों व किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर है। इसको लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन के साथ उनकी वार्ता भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। शुक्रवार को कोटड़ी मोड पर दोपहर किसान काफी संख्या मेें एकत्रित हो गए, जहां नरेश मीणा भी पहुंच गए। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि समरावता कांड और किसानों से जुड़ी हुई 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन से वार्ता हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला, क्योंकि यह समस्याएं सरकार के लेवल की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन मांगों को नहीं माना गया, तो वह जयपुर में सरकार के इंजन को पटरी से उतार देंगे।
यह भी पढ़ें : कुंभा महल से रातों के सन्नाटे में आ रही रहस्यमयी आवाजेे! जानिए चित्तौड़गढ़ किले के रोंगटे खड़े करने वाले इस रहस्य को

नरेश मीणा ने बताया, इसलिए एसडीएम को मारा थप्पड़
जनसभा को संबोधित करते हुए नरेश मीणा ने समरावता गांव में हुए थप्पड़ कांड का फिर से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह कभी भी गलत होते हुए नहीं देख सकते। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा दिल से काम करता हूं, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि दिमाग लगता, तो उस दिन एसडीएम के थप्पड़ नहीं मारता। उन्होंने कहा कि एसडीएम लोगों से जबरन वोट दिला रहा था और मुझे गलत सहन नहीं होता है। इसलिए मैने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया।
यह भी पढ़ें : मंत्री अविनाश गहलोत के बयान से मचा बवाल! सड़क पर बैठ गए वकील, कहा अब उग्र आंदोलन होगा, जानिए क्यों?
सैकड़ो समर्थकों के साथ नरेश मीणा ने जयपुर किया कूच
कोटडी में विशाल जनसमूह को संबोधित करने के बाद नरेश मीणा जयपुर के लिए कूच कर गए, जहां वह खुली कार में खड़े होकर समर्थकों का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आए। इस दौरान समर्थक नरेश मीणा के नारे लगा रहे थे। नरेश काफिले के साथ अलीगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान नरेश मीणा लोगों से बातचीत भी करेंगे। वहीं इससे पहले देर शाम सोंप के समीप अधिकारियों ने नरेश मीणा का काफिला रोक दिया, जहां अधिकारियों की नरेश मीणा से वार्ता की जा रही है।
यह भी पढ़ें : विधायक ऋतु बनावत की गर्जना से हिल गई सरकार, अब होगा बड़ा एक्शन, कर्मचारियों पर गिरेगी गाज!
विधानसभा सदन से अचानक निकला विधायकों का झुंड! फिर फूट गया वासुदेव देवनानी का गुस्सा, जानिए फिर
