विधानसभा सदन से अचानक निकला विधायकों का झुंड! फिर फूट गया वासुदेव देवनानी का गुस्सा, जानिए फिर
Rajasthan Assembly News जयपुर : राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को भी बजट सत्र (Budget Session) हंगामेदार रहा। इस दौरान शून्य काल में स्पीकर वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) का जमकर गुस्सा देखने को मिला। उन्होंने सदन विधायकों की जमकर क्लास लगा दी। दरअसल, स्पीकर वासुदेव देवनानी का गुस्सा इसलिए फूटा, जब सदन में विधायकों का झुंड अचानक उठकर बाहर जाने लगा। इससे ऐसा लगा मानो सदन खाली होने जा रहा हो। इससे नाराज होकर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने विधायकों जमकर कड़ी फटकार लगा दी। विधायकों को कह दिया कि आखिर यह क्या हो रहा है?
यह भी पढ़ें : कुंभा महल से रातों के सन्नाटे में आ रही रहस्यमयी आवाजेे! जानिए चित्तौड़गढ़ किले के रोंगटे खड़े करने वाले इस रहस्य को
सदन से बाहर जाने लगे विधायक, तो वासुदेव देवनानी ने लगाई फटकार
विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्न काल के बाद अचानक विधायकों का झुंड चलती हुई कार्रवाई के दौरान बाहर जाने लगा। इसे देखकर स्पीकर वासुदेव देवनानी भड़क गए। उन्होंने सदन में बाहर जा रहे विधायकों की क्लास लगा दी। उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि जैसे ही प्रश्न काल समाप्त होता है, तो मानों विधायक ऐसे बाहर भागते हैं। जैसे किसी बंधन से छूट हो। इस दौरान स्पीकर वासुदेव देवनानी ने विधायकों को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि बड़ी मेहनत से टिकट लेकर चुनाव जीते हैं, अब सदन की गरिमा बनाकर बैठना भी सीखे। एक साथ सदन से बाहर जाना व्यवस्था को बिगाड़ता है।
यह भी पढ़ें : विधायक ऋतु बनावत की गर्जना से हिल गई सरकार, अब होगा बड़ा एक्शन, कर्मचारियों पर गिरेगी गाज!
स्पीकर वासुदेव देवनानी ने संसदीय कार्य मंत्री को दिए निर्देश
स्पीकर वासुदेव देवनानी सदन से झुंड के तौर पर विधायकों के बाहर जाने की घटना से काफी नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि हमें भी जरूरी काम होता है, तो जाते हैं। एक दो विधायक जाए, तो ठीक है, लेकिन एक साथ झुंड बनाकर जाना ठीक नहीं है। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री को निर्देश देते हुए कहा कि जिन मंत्रियों के विभागों से जुड़े विषयों पर प्रश्न, स्थगन प्रस्ताव या नियम 295 के तहत सूचनाओं आती है, उन्हें सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। इसके लिए संसदीय कार्य मंत्री को पाबंद करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा बोले, अशोक चांदना का तो मैं ऐसा हिसाब करूंगा….राजनीति भी, जानिए कैसे करेंगे हिसाब
मंत्री अविनाश गहलोत के बयान से मचा बवाल! सड़क पर बैठ गए वकील, कहा अब उग्र आंदोलन होगा, जानिए क्यों?
