स्लीपर बस में फिर भीषण हादसा! चार जनों की मौत, 5 जने गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा

स्लीपर बस में फिर भीषण हादसा! चार जनों की मौत, 5 जने गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा
Spread the love

Bharatpur Accident News : राजस्थान के भरतपुर में गुरुवार सुबह भीषण हादसे से लोगों का दिल दहल गया। दरअसल, जयपुर आगरा हाईवे पर एक स्लीपर बस खड़े ट्रेलर में जाग घुसी। यह हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में स्लीपर बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इधर, भीषण हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। बताया जा रहा है कि हादसे के समय घना कोहरा था। जिसके कारण स्लीपर बस चालक को हाईवे पर खड़े ट्रेलर का अंदाजा नहीं लगा और तेज रफ्तार में स्लीपर बस ट्रेलर में जा घुसी।

यह भी पढ़ें :एसीबी का बड़ा धमाका! 1.75 लाख की रिश्वत के साथ बड़ा अफसर फंसा जाल में, जानिए कैसे

घने कोहरे के कारण हुआ भीषण हादसा

स्लीपर बस

जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर गुरुवार अल सुबह यह भीषण हादसा सामने आया, जो सेवर थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के समय घना कोहरा व्याप्त था। इस बीच एक स्लीपर बस जिसमें यात्री सवार थे। वह कोहरे के कारण हाईवे पर खड़े हुए एक ट्रेलर से पीछे की तरफ से घुस गई। यह हादसा इतना भीषण था कि स्लीपर बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इससे बस में सवार उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी पत्नी गीता और 8 वर्षीय मासूम बेटा की मौत हो गई। रामवीर अपने परिवार के साथ खाटू श्याम जी जा रहे थे। इधर, अलवर निवासी मक्खन सिंह और कासगंज निवासी एक अन्य व्यक्ति की भी इस हादसेे में मौत हुई है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में स्लीपर बस में फिर ‘भीषण अग्निकांड’, बस में सवार थे खचाखच यात्री, जानिए फिर

हादसे से मौके पर मच गई सनसनी

इधर, स्लीपर बस और ट्रेलर के बीच हुए भीषण हादसे से हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। वही हादसे को देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर भरतपुर के कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने जानकारी ली। उसके बाद भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। इधर, पुलिस ने हादसे में मारे गए शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

सीएम भजनलाल के दिल्ली दौरे से बदलेगी किस्मत! प्रदेश को जल्द मिलेगी बड़ी सौगाते, जानिए क्या

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live