जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी ) : राजस्थान में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस बीच राजस्थान के जैसलमेर में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई, जहां सुरक्षा एजेंसी ने एक पाकिस्तान युवक को दबोच लिया। इस बीच पाकिस्तानी युवक की संदिग्ध गतिविधियां पाई गई थी। बताया जा रहा है कि उक्त युवक पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने का संदेह है। इसी के चलते उसे डिटेन किया है। इधर, गणतंत्र दिवस एक दिन पहले हुई कार्रवाई को लेकर हलचल मच गई है।
बॉर्डर एरिया में ई-मित्र चलता था जासूस
डिटेन किए गए आरोपी युवक झाबराराम जैसलमेर के नेहड़ान क्षेत्र का निवासी है। बॉर्डर एरिया में ई-मित्र चलाता था। आरोप है कि वह पाकिस्तानी महिला हैंडलर के संपर्क में था और हनीट्रैप में फंसकर सामरिक महत्व की जानकारी ISI को साझा करता था। सीआईडी-इंटेलिजेंस की टीम फिलहाल आरोपी झाबराराम पुत्र भानाराम मेघवाल निवासी नेहड़ान को पूछताछ के लिए जयपुर ले गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले 4 साल से गांव में ई-मित्र केंद्र का संचालन कर रहा था। आरोपी के कंप्यूटर और मोबाइल को भी फोरेंसिक जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।
पैसों की लालच में जासूसी करने का संदेह
जानकारी के अनुसार झाबराराम चार साल से नेहड़ान में ई-मित्र चलाता था। आशंका है कि झाबराराम सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी महिला के संपर्क में आया। जिसके बाद उसके ‘हनीट्रैप’ होने की आशंका है। जिसके कारण उसने सामरिक महत्व की जानकारियां साझा की। हालांकि इस मामले को लेकर किसी भी सुरक्षा एजेंसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी
नेहड़ान गांव के निवासियों के अनुसार 25 जनवरी की रात को बाहर से आई एक विशेष टीम झाबराराम के घर पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। कार्रवाई के बाद गांव में हड़कंप मच गया। फिलहाल, पुलिस और इंटेलिजेंस इस मामले में बेहद गोपनीयता बरत रही है, जिससे नेटवर्क से जुड़ी अन्य कड़ियों को प्रभावित होने से बचाया जा सके। ऐसे में पता लगाया जा रहा है कि उसने पाकिस्तानी महिला को पैसों के लालच में जानकारियां भेजी या फिर उस पर किसी प्रकार का दबाव था।
778
मनीष बागड़ी, Chief Editor
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live
We use cookies and analytics to improve your experience. By continuing to use our site, you agree to our data collection practices. Please review our privacy policy for details.