चोर ने लगाई अनूठी तरकीब, पर पकड़ा गया, फिर जिसने भी चोर को देखा हस पड़े, देखिए

चोर ने लगाई अनूठी तरकीब, पर पकड़ा गया, फिर जिसने भी चोर को देखा हस पड़े, देखिए
Spread the love

कोटा : राजस्थान के कोटा में एक चोर का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया। दरअसल, यह चोर एक घर में चोरी करने के लिए घुस गया। उसने घर में घुसने की ऐसी तरकीब लगाई। जिसको सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे और आपको हसीं भी आएगी। इस दौरान चोर ने घर की रसोई में लगे एग्जॉस्ट फैन के छेद से घुसने का प्रयास किया, लेकिन वह उस छेद में फंस गया। इसी बीच बाहर गया हुआ परिवार भी घर में आ गया। जब परिवार के लोगों ने चोर को फंसे हुए देखा, तो उनके भी होश उड़ गए। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों का चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी चटकारेे लेते हुए प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में गधों की हुई जमकर मौज! लोगों ने खिलाएं गुलाब जामुन, जानिए क्यों?

घर में घुसने के लिए चोर ने लगाई यह तरकीब

हैरान कर देने वाली यह घटना कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां प्रताप नगर इलाके में सुरेश कुमार रावत अपने परिवार की साथ 3 जनवरी को खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए गया था। बाद में 4 जनवरी को परिवार जब घर लौटा, तो हैरान रह गए। उन्होंने रसोई में देखा, तो एग्जॉस्ट फैन के छेद में एक व्यक्ति फंसा हुआ है। इसको लेकर जब उन्होंने शोर मचाया, तो आसपास के लोग जमा हो गए। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर छेद में फंसे चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक कार भी जब्त की। जिस पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था।

यह भी पढ़ें : सांड को ट्रैक्टर से खींचा तो, ग्रामीणों का युवक पर टूटा गुस्सा, मुर्गा बनाया गांव में निकाला जुलूस

सोशल मीडिया यूजर्स चोर का ले रहे हैं मजे

एग्जॉस्ट फैन के छेद में फंसे हुए चोर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोगों में जमकर चर्चा है। लोग फंसे हुए चोर की हालत को देखकर मजे ले रहे हैं। साथ ही चटकारे लेते हुए इस पर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इधर, मौके पर लोगों ने बताया कि चोर के कब्जे से बरामद कार कई बार क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमती हुई देखी गई थी। जब लोगों ने चोर को पकड़ा, तो वह उल्टा लोगों को धमकाने लगा। उसने कहा कि उसके कई साथी इसी क्षेत्र में है। वह उन्हें जान से मार देगा। जिस पर पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ था। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : सांड को ट्रैक्टर से खींचा तो, ग्रामीणों का युवक पर टूटा गुस्सा, मुर्गा बनाया गांव में निकाला जुलूस

टोंक में रहस्यमयी डेग के ‘पुराने खजाने’ का खुल गया राज, पुरातत्व विभाग ने यह किया बड़ा खुलासा, जानिए

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live