महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में ही लगा दी सब्जी मंडी! कलक्टर मेडम भी हुई हैरान
टोंक (रवि सैनी): राजस्थान के टोंक में सब्जी बेचने वाली महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही सब्जी मंडी लगा दी। यह सुनकर आप भी हैरान हो गए होंगे, लेकिन यह सच है। दरअसल, टोंक सब्जी मंडी में विक्रेताओं पर बढ़ाए गए टैक्स के कारण सब्जी विक्रेताओं ने करीब एक घण्टे तक यह अनूठा प्रदर्शन किया हैं। उनका कहना है कि सब्जी विक्रेताओं से बड़ी संख्या में टैक्स वसूलने की तैयारी की जा रही है, ऐसी स्थिति में उनका व्यापार चौपट हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया अब प्रशासन भी उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इधर, कलेक्ट्रेट में सब्जी मंड़ी लगाने के नजारे को देखकर हर कोई हैरान नजर आया।
यह भी पढ़ें : विशालकाय चमगादड़ जिसकी शक्ल लोमडी जैसी! जिसने भी देखा रोंगेट हुए खडे़

महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में ही लगा दी सब्जी मंडी!
दरअसल, टोंक में महात्मा ज्योतिबा फुले सब्जी मंडी और सावित्रीबाई फुले सब्जी मंडी में नगर परिषद की ओर से टैक्स में बढ़ोतरी की गई हैं। इसके विरोध में ही सब्जी विक्रेता महिलाएं और व्यापारियों ने सोमवार को यह अनूठा प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाएं अपनी सब्जी की दुकान लगाकर बैठ गई और नगर परिषद के लगाए गए टैक्स के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले को लेकर गत 1 अक्टूबर को जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर जिला कलेक्टर प्रदर्शनकारी लोगों से मिला, जहां ज्ञापन लेने के बाद कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था, मैं इस मामले पता करवा कर आगे की कार्रवाई करूंगी।
यह भी पढ़ें : एसएमएस में झुलसने से 8 रोगी जिंदा जले, भीषण हादसे से दहल गई जयपुर
टोंक परिषद ने सब्जी विक्र्रेताओं पर बढ़ाया इतना टैक्स
प्रदर्शन कर रही महिलाओं और व्यापारियों ने बताया कि टोंक नगर परिषद ने धीरे-धीरे मंडी की सफाई के नाम से टैक्स लेना शुरु किया। अब सफाई, शौचालय, सफाई, बिजली व्यवस्था के नाम पर व्यापारियों से लगभग 700 से 800 रुपए के बीच टैक्स लागू करने जा रही है। इससे गरीब फुटपाथ पर सब्जी बैचने वाले व्यक्ति टैक्स देने में असमर्थ हैं, क्योंकि सब्जी मंडी में बैठने वाली महिलाएं बड़ी सब्जी मंडी से 2 से 3000 की सब्जी खरीद कर लाती हैं। उस पर मंडी की आडत देती है, उसके बाद मंडी से ठेले, टेंपो किराया देती हैं। वहीं सब्जी को खोलने पर उनमें खराब सब्जी का नुकसान भी भुगतना पड़ता हैं। उसके बाद उससे होने वाली आय से ही अपने परिवार का लालन-पालन करती हैं। ऐसी स्थिति में टैक्स उनकी कमर तोड़ देगी। सब्जी विक्रता और महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो आंदोलन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : डाॅक्टर की रोगी के परिजन से हुई ऐसी बहस! फिर डाॅक्टर की हुई मौत, हैरान कर देगी खबर
हीरालाल नागर ने बच्चे को दिए मोबाइल नम्बर, ‘खई भी बात हो म्हने फोन कर दिजे’, देखिए Video
