महज 10 साल के बच्चे की मौत बनी रहस्य! जिसने भी कारण सुना चौक गया
डीग : राजस्थान के डीग जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। इसमें महज एक 10 साल के बच्चे को स्कूल बस में बैठे-बैठे चक्कर आए और उसकी मौत हो गई। इधर, परिजनों का दावा है कि बच्चे की मौत हार्ट अटैक से हुई है। छोटी सी उम्र में बच्चे केे हार्ट अटैक की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस घटना को जिसने भी सुना वह हतप्रभु रह गया। यह दुखद घटना डीग जिले के पंचायत समिति सदस्य और व्यापारी साहुन के 10 वर्षीय बच्चे दानिश के साथ हुई है।
विधायक के सामने JEN को कहा थप्पड़ मारूंगा अभी, जानिए क्यों हुआ हंगामा

मृतक बच्चा – दानिश ☝️
बस में बैठे-बैठे आए चक्कर और फिर हो गई मौत
हैरान कर देने वाला यह मामला डीग जिले के कांमा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गुरुवार को पंचायत समिति सदस्य साहुन का 10 वर्षीय बेटा दानिश स्कूल जाने के लिए बस में बैठा। इस बीच उसे अचानक चक्कर आए और उसकी मौत हो गई। घटना के समय दानिश की बहनें भी साथ में थी। सूचना पर बच्चे के परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना से परिवार में कोहराम मच गया। महिलाएं दहाड़ मार कर रोती हुई नजर आई।
NSG कमांडो ने ठेका संचालक के काट दिए हाथ-पैर, जानिए क्यों हुआ विवाद
डेढ़ साल पहले भी दानिश को आए थे चक्कर
घटना के बाद दानिश के परिजनों ने बताया कि उसे डेढ़ साल पहले भी चक्कर आने की शिकायत हुई थी। इसके बाद उसकी जांच करवाई, तो चिकित्सकों ने उसकी बॉडी में इंफेक्शन बताया। जिसको लेकर इलाज भी कराया गया। हालांकि इसके बाद दानिश ठीक हो गया, लेकिन गुरुवार को स्कूल जाते समय अचानक फिर से उसे चक्कर आए और तबीयत खराब हो गई। इधर, चिकित्सकों का कहना है कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही ले गए। वहीं, परिजनों का दावा है कि दानिश की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
मेले में बड़े झूले से ऊंचाई से गिर पड़ी महिला, रोंगटे खड़े देगी घटना
वसुंधरा राजे को 5 हजार करोड़ के घोटाले में मिली क्लीन चिट! जानिए कौनसा मामला
