मगरमच्छ को पकड़कर बच्चे की तरह उठाया गोद में, देखिए Video
कोटा : राजस्थान के कोटा में चंबल नदी के कारण आए दिन आवासीय कॉलोनियों में मगरमच्छ निकलते हैं। इस बीच एक हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया, जहां बुधवार सुबह एक आवासीय क्षेत्र में एक खूंखार मगरमच्छ आ गया। इस दौरान मगरमच्छ की चहल कदमी को देखकर लोगों में खलबली मच गई। बाद में सूचना पर वन विभाग टीम ने उसका रेस्क्यू करने प पहुंची। इस दौरान लोग हैरान हो गए, जब वन विभाग की टीम का एक कर्मचारी मगरमच्छ को पकड़ने के बाद जिंदा उसे गोद में उठा लिया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।
पढ़िए -: डाॅक्टर के मुंह से निकल गई चीख, टाॅयलेट सीट पर फन फैलाए कोबरा दिखा
मगरमच्छ को पकड़कर बच्चे की तरह उठाया गोद में
दरअसल, कोटा के सूर्य नगर में मुख्य सड़क पर बुधवार सुबह 4 बजे एक मगरमच्छ घूमता नजर आया, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मगरमच्छ के कारण पूरे इलाके में खलबली मच गई। इसको लेकर लोगों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। इस पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया। मगरमच्छ करीब 5 फीट लंबा था। इस दौरान वन विभाग का एक कर्मचारी मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के बाद उसे अपनी गोद में लेकर घूमता नजर आया। इसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
पढ़िए -: सचिन पायलट ने गहलोत सरकार गिराने की साजिश की थी या नहीं? आ गया फैसला
आवासीय कॉलोनी में आए दिन निकलते हैं मगरमच्छ
कोटा में आए दिन मगरमच्छ निकलने की घटनाएं सामने आई आती रहती है। इसकी वजह चंबल नदी कोटा से गुजर रही है। जिसकी कई नहरे शहर के आवासीय क्षेत्रों से गुजर रही है। इसके कारण कई बार चंबल नदी से मगरमच्छ नहरों में होते हुए आवासीय क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। इधर, मगरमच्छ को पकड़ने के बाद उसे बोरखंडी इलाके की नहर में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण आवासीय क्षेत्र में मगरमच्छ आ जाते हैं।
भाभी से मिटाना चाहता था हवस, नहीं मानी तो कर दिया खौफनाक कांड
