जयपुर : राजधानी जयपुर में राजस्थान रोडवेज की चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। अचानक आग की लपटे देखकर यात्रियों में खलबली मच गई। इस दौरान बस में आग लगने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अचानक बस में आग लगने से यात्री चीखने और चिल्लाने लगे। इस दौरान लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बस में रखा हुआ कई यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया।
रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा राजधानी के चैनपुरा के समीप का बताया गया है, जहां रेलवे क्रॉसिंग के पास यह घटना हुई। इस घटना में बस में 30 यात्री सवार थे। अचानक बस में धुंआ उठने लगा, जिसे देखकर यात्रियों में खलबली मच गई। देखते ही देखते बस में आग की लपेट उठने लगी, तो यात्री चीखने चिल्लाने लगे। इस बीच उन्होंने तत्काल कूद कर अपनी जान बचाई, लेकिन लोगों का सामान बस में रह गया, जो आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। इधर, अचानक हुए हादसे से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
इधर, बस में आग लगने की घटना पर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और उन्होंने मिट्टी, पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। इधर, सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जहां आग बुझाई गई, लेकिन बस का आगे का बड़ा हिस्सा बुरी तरह जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि बस में अचानक शार्ट सर्किट होने के कारण यह हादसा हुआ।
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live