उदयपुर में बदमाशों का कहर! पुलिस पर चाकू और तलवार से हमला

उदयपुर (कुमार चेतन) : राजस्थान उदयपुर में बदमाशों ने बीती देर रात जमकर तांडव मचाया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस की टीम पर तलवार और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिस कर्मियों को गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका उपचार किया गया। घटना के समय अचानक हमले से पुलिस में अफरा तफरी मच गई। पुलिस को अंधेरे में छिपकर अपनी जान बचाने पड़ी।बाद में पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस दल पर जानलेवा हमले की घटना ने इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है।
यह भी पढ़ें : पुलिस के सामने होता है रोज लाखों का ‘काला खेल’, सरकार को भारी नुकसान
बदमाशों ने हाईवे पर बाइक लगाकर रोक दिया रास्ता
हैरान कर देने वाली यह घटना उदयपुर जिले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक खौफनाक वारदात सामने आई, जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर ही जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना बरी गांव स्थित रणघाटी इलाके की है, जहां रात करीब 11 बजे हाईवे पेट्रोलिंग टीम को लूटपाट की सूचना मिली थी। बताया जा रहा कि कैलाश मीणा अपनी बहन के साथ रणघाटी से पालियाखेड़ा की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में तीन बदमाशों ने दो बाइक सड़क पर आड़ी लगाकर रास्ता रोक लिया।
यह भी पढ़ें : मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के सामने चली हर्ष तोप और बंदूक! पुलिस बस देखती रही
पुलिस पर चाकू और तलवार से किया हमला
इस दौरान कैलाश रुका तो।बदमाशों ने उस पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि कैलाश ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक मोड़ी और वह मौके से भाग निकला। उसने पास के एक मकान में छिपकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कैलाश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों ने पुलिस को देखते ही उन पर तलवार और चाकुओं से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बावजूद पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं हारी और अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के कच्चे रास्ते में छिप गई।
यह भी पढ़ें : 150 फिट ऊंचे टावर पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा! प्रेमी से शादी करवाओ
पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
इस बीच पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन में से दो बदमाशों को पकड़ लिया। इसमें आरोपियों की पहचान नारायण पुत्र बाबू डामोर और मोहन पुत्र होमा डामोर निवासी पालावाड़ा के रूप में हुई है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। हेड कॉन्स्टेबल गिरधारी लाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने जानलेवा हमला और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री का बड़ा एक्शन! छात्रा से दुराचार के आरोपी व्याख्याता से छीन ली नौकरी
मंच पर चढ़ी वसुंधरा राजे और बैठ गई नीचे जाजम पर, देखकर लोग हुए हैरान

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



