टोंक पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की स्मैक पकड़ी, युवाओं को फंसाने की थी बड़ी तैयारी

टोंक पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की स्मैक पकड़ी, युवाओं को फंसाने की थी बड़ी तैयारी
Spread the love
Published: Sun, 22 Nov 2026 03:44 PM IST  |  Last Updated: Sun, 22 Nov 2026 05:14 PM IST

टोंक : राजस्थान के टोंक में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में बडी कार्रवाई की है। डीएसटी टीम और घाड़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक किलो 475 ग्राम अवैध रूप से ले जाई जा रही स्मैक बरामद की है। इसकी कीमत करीब 3 करोड रुपए बाजार में बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इधर, जिले में करोड़ों की स्मैक बरामद होने के मामले से मादक पदार्थ से जुड़े माफियाओं में हडकम्प मच गया है।

यह भी पढ़ें : चित्तौड़गढ़ में RLP की महिला CR को उठाया! वीडियो में BJP पर आरोप, अब हनुमान बेनीवाल क्या करेंगे?

3 करोड रुपए की स्मैक पकड़ी

टोंक एसपी के निर्देश पर डीएसटी टीम लगातार जिले में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही है। इस बीच पुलिस को अवैध रूप से स्मैक की बड़ी खेंप आने की सूचना मिली। इस पर घाड़ थाना पुलिस के सहयोग से डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए झालावाड़ जिले के रहने वाले 20 वर्षीय आरोपी रमेश पुत्र भंवरलाल तंवर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उसकी कब्जे से एक किलो 475 ग्राम स्मैक बरामद की। साथ ही पुलिस ने युवक से 1150 रुपए की नगदी भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार स्मैक की बाजार कीमत करें 3 करोड रुपए आंकी जा रही है। स्मैक बरामद होने पर हलचल मच गई है। इस मामले को लेकर अब पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : दिल की बात लबों पर आ गई, अशोक गहलोत बोले, फिर बन जाएंगे CM, जानिए क्या कांग्रेस में फिर होगा विवाद!

दूनी घाड़ क्षेत्र में स्मैक नशे की गिरफ्त में है युवा

बता दें कि दूनी और घाड़ थाना क्षेत्र में यहां के युवा नशे की गिरफ्त में है। इस क्षेत्र में कई बार स्मैक का नशा करने के मामले सामने आए हैं। इसको लेकर पुलिस के सामने भी कई शिकायतें भी आ चुकी है। इस क्षेत्र में कई ऐसे नशे के सौदागर हैं, जो युवाओं को लालच देकर पहले इस नशे की लत लगाते हैं। इसके बाद उन्हें इस नशे के दलदल में पूरी तरह धकेल देते हैं। जिसके कारण क्षेत्र के कई युवा स्मैक के नशे से अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र के लिए काफी राहत देने वाली है। लोगों की मांग है कि पुलिस को क्षेत्र में फल फूल रहे हैं, इस कारोबार को पूरी तरह तोड़ देना चाहिए। जिससे युवाओं का स्वास्थ्य और जीवन सुरक्षित रह सके।

✍️ मनीष बागड़ी

यह भी पढ़ें : देवली : 9 करोड़ खर्च, फिर भी घटिया सड़क! बार बार नोटिस के बाद भी सुधार नहीं, जानिए अब पालिका क्या करेगी कार्रवाई

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live