IAS टीना डाबी का बड़ा एक्शन! पहली बैठक में ही अफसरों को पढ़ाया पाठ

IAS टीना डाबी का बड़ा एक्शन! पहली बैठक में ही अफसरों को पढ़ाया पाठ
Spread the love

टोंक : राजस्थान के टोंक में चर्चित IAS टीना डाबी अब एक्टिव हो चुकी हैं। जिले के लोगों को भी उनसे काफी उम्मीदें हैं। टीना डाबी के पद भार ग्रहण करने के बाद उनके ऑफिस के बाहर फरियादियों का लगातार जमावड़ा रहता है, जो शायद इससे पहले कभी इतना नहीं देखा गया। लोग भी इसी आस में आ हैं कि नई कलेक्टर साहिबा उन्हें राहत देगी। इसको लेकर यह भी चर्चा है कि क्या टीना डाबी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगी या नहीं? इस बीच मंगलवार को कलेक्टर सभागार में जिला कलेक्टर टीना डाबी एक्शन में नजर आई। यहां उन्होंने साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में अपनी मंशा से अवगत करवा दिया। बता दें कि जिले के अधिकारियों से टीना डाबी की पहली बैठक हैं।

यह भी पढ़ें : IAS टीना डाबी के लिए टोंक में नहीं होगी राह आसान! अब इन चुनौतियों से करनी होगी मशक्कत

IAS टीना डाबी

फरियादियों का कलेक्टर के दरबार में रहता हैं जमावड़ा

प्रदेश में सबसे एक्टिव रहने वाले आईएएस अधिकारियों में शामिल IAS टीना डाबी के टोंक आने के बाद अब फरियादियों के लिए भी बड़ी आशा बनी है। फरियादियों को जल्द राहत देने के मामले में टीना डाबी पहले से ही काफी चर्चित रही हैं। इधर, जिला कलेक्टर के ज्वाइन करने के बाद से टीना डाबी के ऑफिस के बाहर लोगों की काफी भीड़ दिखाई देती है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। टीना डाबी ने नवाचार और त्वरित कार्रवाई से जैसलमेर और बाड़मेर में कलेक्टर रहते हुए लोगों का काफी राहत दी थी। टीना डाबी ने जैसलमेर में महिला सशक्तिकरण को लेकर नवाचार किया। उन्होंने महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने के लिए अभियान चलाया, जो प्रदेश भर में काफी चर्चित रहा।

यह भी पढ़ें : कौन हैं, आईएएस टीना डाबी, जो अब बनी टोंक की नई कलेक्टर, जानिए पूरी प्रोफाइल

अधिकारियों को IAS टीना डाबी ने बता दी अपनी मंशा

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मंगलवार को कलेक्ट्रट सभागार में अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। यह बैठक उनकी पहली बैठक थी। इसमें वह सभी अधिकारियों से रूबरू हुई। बैठक में कलेक्टर ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही आम जन को त्वरित राहत मिले। ऐसे प्रयास करने होंगे। इस दौरान जिले में बजट घोषणाओं के क्रियान्विति, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, संपर्क पोर्टल पेंडेंसी, विद्युत पेयजल की स्थिति और एलपीजी वितरण समेत कई बिंदुओं पर अधिकारियों से फीडबैक लिया और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में ‘जाति संग्राम’! 2028 से पहले ही कमजोर पड़ जाएगा “हाथ”?

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के सामने चली हर्ष तोप और बंदूक! पुलिस बस देखती रही

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!