टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री की जमकर लगा दी ऐसी ‘क्लास’! क्या फिर नही लग पाया जवाब? जानिए
Rajasthan Assembly जयपुर : राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र के चलते शुक्रवार को भी कांग्रेस ने भजनलाल सरकार को विभिन्न मुद्दों पर जमकर घेरा। इस दौरान प्रदेश के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर जमकर मुद्दा गहराया। इस बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tikaram Jully) ने काफी आक्रामक तेवर दिखाए। इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) को घेरते हुए टीकाराम जूली ने तीखे सवाल दाग दिए। उन्होंने प्रदेश के लाखों शिक्षकों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान टीकाराम जूली ने दावा किया कि शिक्षा मंत्री उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाए। इसके कारण विधानसभा अध्यक्ष को आगे के प्रश्न की तरफ जाना पड़ा।
यह भी पढ़ें : मंत्री किरोड़ी बाबा ने करोड़ों के घोटाले का फोड़ा ‘बम’, खुद जांच पड़ताल कर घोटाले को रोकने ऐसे पहुंच मंत्री, जानिए फिर
क्यों प्रदेश के टीचरों को कर रहे हो गुमराह : टीकाराम जूली
सदन में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तीखे अंदाज में नजर आए। उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को गिरते हुए पूछा कि सरकार का आधा समय बीत चुका है और सवा दो साल से अधिक का वक्त हो जाने के बावजूद तबादला नीति अब तक क्यों नहीं बनी? उन्होंने सरकार से पूछा, “क्या आप कोई टाइम-लाइन देना चाहेंगे कि आखिर कब इनके ट्रांसफर होंगे?”। इस दौरान टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश के लाखों शिक्षकों को गुमराह कर रही है, जबकि उन्होंने अपने घोषणा पत्र में नीति बनाने का वादा किया था।
यह भी पढ़ें : पिता ने ही मासूम बच्ची की कर दी निर्मम हत्या, रोंगटे खड़े कर देगी घटना, हैरान कर देगी वजह
सवालों के जवाब दिए बिना आगे बढ़ी कार्रवाई : टीकाराम जूली
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रति पक्ष टीकाराम जुली ने दावा किया शिक्षा मंत्री के पास उनके सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं था। उन्होंने कहा कि तार्किक और सीधे सवालों पर शिक्षा मंत्री कोई स्पष्ट जवाब या निश्चित समय-सीमा नहीं बता पाए। उन्होंने कहा कि जब सरकार की ओर से कोई ठोस उत्तर न मिला, तो विधानसभा अध्यक्ष को अगले प्रश्न की ओर बढ़ना पड़ा। नेता प्रतिपक्ष ने इसे शिक्षकों के हितों के साथ सरकार का बड़ा खिलवाड़ और वादा खिलाफी बताया है।
यह भी पढ़ें : शराब समझकर पी लिया बर्तन साफ करने का केमिकल, भीलवाड़ा में चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, जानिए
कांग्रेस सरकार ने तो एक भी टीचर का ट्रांसफर नहीं किया : मदन दिलावर
इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के सवालों के जवाब देने के लिए उठे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय 2200 टीचरों का ट्रांसफर किया गया, लेकिन कांग्रेस ने तो अपने राज में एक भी टीचर का ट्रांसफर नहीं किया। उस समय आपने इसके बारे में क्यों नहीं सोचा? एक टीचर को भी राहत नहीं दी। हम तो फिर भी विचार कर रहे हैं, उनके लिए क्यों नहीं अपने विचार किया? कहां थे उस समय। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उन्हें टोकते हुए कहा कि “कांग्रेस ने किए या भाजपा ने किए, उन पुरानी बातों को छोड़ें”। मुख्य मुद्दा यह है कि वर्तमान सरकार अपनी घोषणा के अनुसार नीति कब तक बनाएगी।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस विधायक ने किया था अश्लील इशारा, विधानसभा में हुआ हंगामा, जानिए अब क्या होगी बड़ी कार्रवाई

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
