पुलिस के सामने होता है रोज लाखों का ‘काला खेल’, सरकार को भारी नुकसान

भुसावर/ भरतपुर (मोहन जोशी) : राजस्थान के भरतपुर जिले पुलिस के सामने लाखों रुपए का खेल चल रहा है। इसको लेकर लोगों का आरोप है कि इस मामले में खनिज विभाग और पुलिस की मिली भगत भी है। दरअसल, यह मामला भुसावर कस्बे में क्रेसर जॉन से निकलने वाले ओवरलोड वाहनों का है, जहां खनिज सामग्री भरकर बिना टीपी के रात दिन गुजर रहे हैं। हैरानी की बात है कि यह सब खेल पुलिस के सामने हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस एवं प्रशासन की कथित मिलीभगत की वजह से क्षेत्र में बिना टीपी के भारी वाहन निकल रहे हैं। इससे राज्य सरकार को राजस्व आय को रोजाना लाखों रुपए का भारी नुकसान पहुंच रहा हैं।
यह भी पढ़ें : IAS टीना डाबी का बड़ा एक्शन! पहली बैठक में ही अफसरों को पढ़ाया पाठ
विभाग की मिली भगत के चलते हो रहा है लाखों का खेल
भुसावर कस्बे में क्रेशर से दिन-रात यह खेल देखा जा सकता है जहां सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। इसमें खनिज विभाग पर कथित लापरवाही एवं मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। लोगो का आरोप है कि ये सब स्थानीय पुलिस व खनिज विभागीय अधिकारियो की मिली भगत के कारण यह गौरख धंधा जारी है। बिना टीपी के ऑवरलोड वाहने निकलने की सूचना व शिकायते मिलने के बाद भी विभाग और पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इसके चलते माफियाओ और वाहन चालकों के हौसले बुलंद है। समय बिना टीपी के आने जाने वाले वाहन चालक बिना टीपी के ही अपना सफर कर रहे है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस में ‘जाति संग्राम’! 2028 से पहले ही कमजोर पड़ जाएगा “हाथ”?
सूचना दी तो भी नहीं आई पुलिस
आरोप है कि एक ट्रक को घंटाभर रोककर पुलिस एवं प्रशासन को सूचित किया गया, लेकिन वहां कथित तौर पर पुलिस व प्रशासन का एक भी अधिकारी मौके पर मौजूद नही था। इसके कारण क्षेत्र में कार्रवाई नही होने पर बिना टीपी के ओवर लोड वाहन चालकों के हौंसले बुलंद हैं। इधर, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने के दौरान आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी सूचना भरतपुर के खनिज विभाग को दी गई। जिस पर विभाग ने केवल कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
यह भी पढ़ें : 150 फिट ऊंचे टावर पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा! प्रेमी से शादी करवाओ
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के सामने चली हर्ष तोप और बंदूक! पुलिस बस देखती रही

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



