पुलिस के बाल नोंचे और जड़ी थप्पड़े, महिलाओं ने क्यों कर दिया बुरा हाल

पुलिस के बाल नोंचे और जड़ी थप्पड़े, महिलाओं ने क्यों कर दिया बुरा हाल
Spread the love

सीकर : राजस्थान के सीकर में एक रेप के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर दबंगों का जमकर कहर बरपा। इस दौरान डीडवाना कुचामन की पुलिस के जवानों के साथ आरोपियों के परिवार के लोगों ने जमकर मारपीट की। उनके बाल नोंचे और तमाचे मारे गए। दरअसल, पुलिस एक रेप के आरोपी को पकड़ने के लिए गई हुई थी, तब पुलिस के साथ यह घटना सामने आई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर, इस मामले को लेकर मौलासर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें : गहलोत के बाद पायलट ने भी नरेश मीणा को लेकर दिखाई दिलचस्पी! जनिए क्यों?

रेप के आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस

दरअसल डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर एरिया की रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की को धोद कस्बे की अनोखू रोड का रहने वाला गौतम अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था। इस संबंध में नाबालिग के परिजनों के मौलासर पुलिस थाने में मामला भी दर्ज करवाया। नाबालिग को दस्तयाब करने के बाद जब उसके बयान हुए, तो सामने आया कि आरोपी गौतम ने उसके साथ रेप भी किया। ऐसे में बीती शाम का मौलासर पुलिस के दो कांस्टेबल मुकेश और विजेंद्र आरोपी गौतम को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट का नहीं हुआ अंत! अब यह क्या बोल गए गहलोत?

परिवार वालों ने जवानों को पीटा, बाल नोंचे और थप्पड़े मारी

इस दौरान दोनों पुलिसकर्मी आरोपी को अपने साथ पकड़ कर घर के बाहर लेकर आ गए, लेकिन एक बिजली के पोल के पास गौतम के परिवार के लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को रोक लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की गई। यहीं नही उनके बाल नोंचे गए और थप्पड़ भी जड़े। इस दौरान आरोपी गौतम ने भी कई बार भागने की कोशिश की। लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़े रखा।

यह भी पढ़ें : सेल्फी का शौकिन यह शरारती बंदर, विदेशी कपल के साथ दिए कई पोज, देखिए Video

धोद पुलिस ने मौके पर पहंचकर बचाया जवानों को

इस दौरान सूचना स्थानीय धोद पुलिस मौके पर पहंुच गई। पुलिस ने दोनों जवानों को आरोपियों के चुंगल से छुडवाया। धोद पुलिस ने आरोपी गौतम सहित अन्य लोगों को पकड़ लिया। इधर, मौलासर पुलिस के दोनों कांस्टेबल मुकेश और विजेंद्र की रिपोर्ट पर राजकार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। सीओ धोद सुरेश कुमार शर्मा का कहना है कि पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश में मौलासर पुलिस के 2 कांस्टेबल के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने राजकार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सेल्फी का शौकिन यह शरारती बंदर, विदेशी कपल के साथ दिए कई पोज

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!