सीएम ने पाली में अचानक क्यों रोक दिया कार्यक्रम, मंच से चले गए एक तरफ, फिर…?

सीएम ने पाली में अचानक क्यों रोक दिया कार्यक्रम, मंच से चले गए एक तरफ, फिर…?
Spread the love

✍️ मनीष बागड़ी

पाली/जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा प्रदेश में इन दिनों सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और उद्घाटन कर रहे हैं। इस बीच पाली के जैतारण में एक सियासी घटनाक्रम ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम मंच पर पहुंचे, इसी बीच उनके पास एक महत्वपूर्ण कॉल आया। मंच पर एनाउंसर उनके स्वागत के लिए बोलती हुई नजर आई, लेकिन सीएम फोन पर बिजी थे। बाद सीएम काॅल अटेंड करते हुए मंच के एक तरफ चले गए, जहां एकांत में उन्होंने करीब 3 मिनट तक उन्होंने फोन पर जरूरी बात की। इस घटनाक्रम को लेकर अब सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर सीएम के पास किसका फोन आया होगा? जिसके कारण उन्हें एकांत में 3 मिनट तक बात करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें : पोते ने चिमटे से दादी को दी ख़ौफनाक मौत, सुनकर रूह कांप जाएगी

आखिर किसका आया फोन? जो सीएम 3 मिनट तक बिजी रहे फोन पर

दरअसल, सीएम भजनलाल शर्मा पाली जिले के जैतारण में एक दिवसीय दौरे के तहत गए, जहां उन्होंने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम के पहुंचते ही जैसे ही उनका स्वागत किया जा रहा था। इस बीच सीएम के पास एक जरूरी कॉल आ गया। इसके चलते उनका स्वागत रोकना पड़ा। सीएम फोन पर बात करते हुए मंच से एक तरफ चले गए, जहां करीब 3 मिनट तक कार्यक्रम रुक रहा। इस बीच सीएम को आवश्यक कॉल पर व्यस्त देखकर मंच पर मौजूद सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत समेत भाजपा के नेता भी हैरान दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें : जेल में बेेखौफ होकर पिस्टल दिखाई और बनाया वीडियो, हैरान कर देगा मामला

क्या पार्टी हाई कमान का सीएम को आया फोन, या कुछ और ?

जैतारण में कार्यक्रम में हुए इस घटनाक्रम को लेकर अब सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गई हैं। राजनीतिक जानकार इस घटना को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए रहे हैं। जानकार लोग इसको लेकर पार्टी हाईकमान के फोन होने से भी जोड़कर देख रहे हैं, जानकार लोगों का तर्क है, कि कार्यक्रम को रोक कर सीएम का फोन अटेंड करना कोई छोटा घटनाक्रम नहीं है। सम्भावना जताई जा रही है कि सीएम हाईकमान के फोन होने पर ही बात कर रहे होंगे, तब ही सीएम ने इस तरह से कार्यक्रम को रोक मंच के एक तरफ जाकर फोन पर बात की।

यह भी पढ़े : कांग्रेस में बलात्कारी स्वीकार नहीं, कांग्रेस में इस नेता की वजह से क्यों मचा बवाल

सीएम ने जैतारण में लोगों को दी करोड़ों रुपए की सौगात

इस दौरान पाली के जैतारण में सीएम भजनलाल शर्मा ने पाली के लोगों को करोड़ों रुपए की बड़ी सौगाते दी। इससे पहले सीएम ने जैतारण में भगवान श्री राम मंदिर में मूर्ति के दर्शन किए और वहां पूजन करने के बाद वृक्षारोपण किया। बाद में सेवा पखवाड़ा के तहत 362 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत और पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत समेत कई बीजेपी के नेता उपस्थित थे।

रोड़वेज बस डिवाइडर तोड़कर नहर में झूल गई, फिर यात्रियों की अटक गई सांसें

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!