ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, फूंक दी बाइक और जमकर तोड़फोड़, क्यों लोगों ने मचाया तांडव

ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, फूंक दी बाइक और जमकर तोड़फोड़, क्यों लोगों ने मचाया तांडव
Spread the love

अलवर : राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में बीती देर रात हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां गुसाई भीड़ ने एक फाइनेंस कम्पनी दो एजेंटों के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके घर पर जमकर पत्थर बाजी की। साथ ही वहां आग लगा दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने वहां खड़ी कई बाइक को भी आग के हवाले कर दिया, जो जलकर खाक हो गई। सूचना पर चार पुलिस थानों का जाब्ता तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : पुलिस के बाल नोंचे और जड़ी थप्पड़े, महिलाओं ने क्यों कर दिया बुरा हाल

ग्रामीणों

फाइनेंस कम्पनी के घर लोगों ने मचाया तांडव

जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार रात मातौर गांव में सामने आई, जहां नवअंश इंडिया निधि लिमिटेड फाइनेंस कंपनी के 2 एजेंटों के घर पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला कर दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने दाताराम और उसके भाई के घर पर जमकर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की। यहीं नहीं ग्रामीणों ने बाहर खड़ी कई बाइक में आग लगा दी। इससे बाइक जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में भी जमकर हडकम्प मच गया। इस दौरान समीप के चार पुलिस थानों से काफी संख्या में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा जहां पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को खदेड़ कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

यह भी पढ़े : सेल्फी का शौकिन यह शरारती बंदर, विदेशी कपल के साथ दिए कई पोज

ग्रामीणों

पैसे डूबने के अंदेशे में ग्रामीणों का टूट गया सब्र

बताया जा रहा है कि नवअंश इंडिया निधि लिमिटेड फाइनेंस कंपनी में एजेंट के जरिए ग्रामीणों ने अपने रुपए निवेश किए। इस बीच ग्रामीणों को जानकारी लगी कि अब कंपनी का मालिक करोड़ों रुपए लेकर भाग गया है। इसके चलते ग्रामीणों को अब अपनी जमा रकम डूबने का अंदेशा होने लगा है। इसको लेकर ग्रामीण काफी समय से कंपनी से पैसे लौटाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों को लगा कि दोनों एजेंट भी अब भागने की फिराक है, तो ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया और ग्रामीणों ने एक जुट हो कर हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट का नहीं हुआ अंत! अब यह क्या बोल गए गहलोत?

पुलिस के बाल नोंचे और जड़ी थप्पड़े, महिलाओं ने क्यों कर दिया बुरा हाल

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!