जिसने मोर मारकर खाया, कांग्रेस ने जेल से बाहर आने पर मंत्रियों जैसा किया स्वागत, ढोल नगाड़े बजा दिए….शर्मनाक खबर

जिसने मोर मारकर खाया, कांग्रेस ने जेल से बाहर आने पर मंत्रियों जैसा किया स्वागत, ढोल नगाड़े बजा दिए….शर्मनाक खबर
Spread the love

उदयपुर : राजस्थान में कांग्रेस का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां उदयपुर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल ने बीते दिनों राष्ट्रीय पक्षी मोर को मार कर खाया था। इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया, लेकिन जब वह जेल से रहा हुए, तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ रूपलाल का स्वागत किया गया, बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधे पर बिठा लिया। उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। उनके स्वागत में कांग्रेस के खेरवाड़ा विधायक दयाराम परमार भी मौजूद थे। इस स्वागत का वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इसको लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट, पुलिस की लगी गोली, फिर…

कांग्रेस

जेल से बाहर आए कांग्रेस के नेताजी तो जमकर हुआ स्वागत

उदयपुर के ऋषभ देव थाना क्षेत्र में 21 दिसंबर को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद शनिवार को कांग्रेस के नेता रूपलाल को जमानत मिली। उसके बाद जब वह जेल से बाहर आए तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गजब का जश्न मना दिया। कांग्रेस नेता रूपलाल के बाहर आते ही उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। यह स्वागत किसी बड़े नेता या मंत्री के स्वागत से कम नहीं था। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ रूपलाल का स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के विधायक दयाराम परमार भी मौजूद थे। इस स्वागत की खबर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यूजर्स कांग्रेस को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि जो राष्ट्रीय पक्षी मोर को खाता है, कांग्रेस उसका जश्न मना कर स्वागत कर रही है। यह शर्मनाक है।

यह भी पढ़ें : सनी देओल की बॉर्डर 2 का गाना लॉन्च, जैसलमेर में हुआ भव्य कार्यक्रम, देखिए Video और Photos

कांग्रेस नेता के मोर खाने का यह था पूरा मामला

दरअसल यह मामला 21 दिसंबर का है, जब उदयपुर के ऋषभ देव थाना क्षेत्र में पुलिस को राष्ट्रीय पक्षी मोर को पका कर खाने की सूचना मिली। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेस के ब्लॉक के अध्यक्ष रूपलाल और समेत 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। खेत में जहां मोर पकाया जा रहा था, वह खेत रूपलाल है। यहां पर खेत में बने एक कमरे में पुलिस को मोर के अवशेष मिले, जिन्हें बाद में जांच के लिए भेजा गया, तो उनके मोर होने की पुष्टि हुई। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता रूपलाल व अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्हें बाद में जमानत पर छोड़ा गया था।

यह भी पढ़ें : जान हथेली पर रख महिला कांस्टेबल ने महिला की बचाई जान, Video देखकर आप भी करेंगे जमकर तारीफ

बिजनेसमैन के घर नकाबपोश बदमाशों का जमकर उत्पात, गार्ड को हथियार दिखा बंधक बनाया, देखिए Video

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live