टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में फेयरवेल पार्टी के नाम पर नियमों की धज्जिया उड़ाने का मामला सामने आया है। इसके तहत शहर की एक निजी स्कूल के नाबालिग स्टूडेंट लग्जरी गाड़ियों में बैठकर हुडदंग मचाते हुए नजर आए। इस दौरान स्टूडेंट कार की खिड़की से लटक रहे थे। साथ ही हूटिंग कर रहे थे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हांलाकि, यह वीडियो पुराना है, जो अब वायरल हो रहा है। ताज्जुब तो इस बात का है कि शहर में खुलेआम हुडदंग बाजी को रोकने के लिए टोंक पुलिस प्रशासन ने कोई जहमत नहीं उठाई। इसको लेकर पुलिस की कानून व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
फेयरवेल पार्टी के नाम पर स्टूडेंट का यह कैसा हुडदंग?
सोशल मीडिया पर टोंक की एक प्राइवेट स्कूल का यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे लेकर यूजर्स भी तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में प्राइवेट स्कूल की 12 वीं क्लास के स्टूडेंट फेयरवेल पार्टी के नाम पर लग्जरी गाड़ियों में रोड शो करते हुए नजर आएं। इस दौरान रइसजादों के लग्जरी गाड़ियों की खिड़की से बाहर लटकते हुए हूूूटिंग कर रहे थे। वहीं कुछ स्टूडेंट कार की रूफटॉप से खड़े होकर हुड़दंग करते हुए दिखाई दिए। स्टूडेंट का यह रोड शो टोंक शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरा, लेकिन पुलिस ने इसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की।
स्टूडेंट की फेयरवेल पार्टी से पुलिस पर उठे बड़े सवाल
टोंक शहर में नाबालिग स्टूडेंट के हुड़दंग मचाते हुए रोड शो के वीडियो को लेकर अब काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि इन दिन स्कूलों में फेयरवेल पार्टियों का दौर चल रहा है। अब सवाल उठता है, क्या अब यहीं तरीका बच गया है फेयरवेल पार्टी का। इधर, स्टूडेंट का यह रोड शो टोंक शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो से होकर गुजर हूटिंग करते हुए वीडियो के वायरल होने के बाद अब टोंक पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर फेयरवेल के नाम पर यह किस तरह की पार्टी है? जिसमें यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। टोंक शहर की सड़कों पर जब यह काफिला निकल रहा था, तो सवाल उठता है कि आखिर टोंक की यातायात पुलिस क्या कर रही थी? स्टूडेंट की फेयरवेल पार्टी के इस रोड शो में यदि कोई दुर्घटना हो जाती, तो इसका कौन जिम्मेदार होता?
बता दें कि इन दोनों फेयरवेल पार्टी के नाम पर लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकालने का चलन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में जोधपुर में भी स्कूली स्टूडेंट ने इसी तरह थार जीप में फेयरवेल पार्टी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। यह मामला जोधपुर के ओसियां का है, जहां थार जीप की छतों और बोनट पर स्टंट करते हुए स्टूडेंट ने पार्टी की। इस दौरान स्टूडेंट तेज आवाज पर डांस करते हुए भी दिखाई दिए। इस वीडियो के बाद जोधपुर में भी काफी बवाल मचा।
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live