रईसजादों की फेयरवेल पार्टी पर कानून का चाबुक, पुलिस ने आखिर दिखाया बड़ा एक्शन, जानिए

रईसजादों की फेयरवेल पार्टी पर कानून का चाबुक, पुलिस ने आखिर दिखाया बड़ा एक्शन, जानिए
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में बीते दिनों लग्जरी गाड़ियों में फेयरवेल पार्टी के तहत रोड शो निकालकर हुड़दंग किया गया। इस मामले में अब कानून का चाबुक पड़ा है। टोंक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोड शो के दौरान काम में ली गई छह लग्जरी गाड़ियों को पकड़ कर उनके खिलाफ एमबी एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके अलावा जिस स्कूली स्टूडेंट के बच्चों ने फेयरवेल पार्टी की थी, उस स्कूल को भी नोटिस दिया गया है। इधर, पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में चर्चा का विषय हो गया है। बता दें कि बीते दिनों लग्जरी गाड़ियों में फेयरवेल पार्टी को लेकर टोंक पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें : पुलिस थाने में पहुंचे विधायक तो, सारे पुलिसकर्मी मिले थाने से गायब! फिर SHO की फोन पर लगाई क्लास, देखिए Video

टोंक पुलिस

पुलिस ने आधा दर्जन कारों को जब्त किया

बीते दिनों हुई रईसजादों की फेयरवेल पार्टी को लेकर टोंक शहर में काफी चर्चा रही। वहीं कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हुए। यहवमामला मीडिया में भी काफी सुर्खियों रहा। इसके बाद टोंक पुलिस ने एक्शन दिखाते हुए छह वाहनों को जब्त किया है। इसमें एमजी हेक्टर, क्रेटा, इकोस्पोर्ट, स्कॉर्पियो कारें भी शामिल है, जिन्हें जब्त कर एमबी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पुलिस ने संबंधित निजी स्कूल को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद टोंक शहर में लोगों में चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : आधी रात दुकान में घुसे बदमाश, फिर सर्राफा कारोबारी की ताबड़तोड़ वार से मर्डर’, देखिए CCTV

टोंक पुलिस ने लोगों से अपील की

बीते दिनों रोड़ शो में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने और अन्य लोगों का जीवन खतरे में डालने के कारण टोंक पुलिस पर बड़े सवाल उठे। इसके बाद पुलिस ने अपना बड़ा एक्शन दिखाया। इधर, कार्रवाई के बाद टोंक पुलिस ने शहर के सभी स्कूलों और अभिभावकों से अपील की है। इसमें कहा कि यातायात नियमों की पूर्ण पालना करें और अपने बच्चों से भी करवाए। साथ ही कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र का भविष्य है, ऐसी स्थिति में उन्हें बचपन से ही कानून की पालना और सम्मान करने की शिक्षा दिए जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें : महिलाओं ने पुलिस की पकड़ ली लाठिया, फिर हुई धक्का मुक्की, जानिए महिलाओं ने क्यों किया बवाल

लग्जरी गाड़ियों में स्टूडेंट ने की थी फेयरवेल पार्टी

बता दे कि बीते दिनों टोंक शहर में फेयरवेल पार्टी के नाम पर निजी स्कूल के बच्चों ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई। इस दौरान लग्जरी गाड़ियों में बैठकर नाबालिग स्टूडेंट ने हुड़दंग करते हुए रोड शो किया। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इस वीडियो में स्टूडेंट कार की खिड़कियों से लटकते हुए हूटिंग कर रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर टोंक पुलिस को लोगों ने जमकर घेरा।

यह भी पढ़ें : फेयरवेल पार्टी के नाम पर रईसजादों का कैसा हुडदंग? सड़कों पर उड़ी नियमों की धज्जियां, वीडियो वायरल

यह कैसी विदाई पार्टी? छात्राएं और महिला टीचर्स जमकर थिरकी अश्लील गानों पर, मर्यादा हुई तार-तार

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!