टोंक में फिर विस्फोटक, हथियारों का जखीरा! क्या कोई बड़ी साजिश तो नहीं, सुनकर होश उड़ जाएंगे
टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में एक बार फिर विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। इस खुलासे के बाद जिले में फिर से हड़कंप मच गया है। DST की ओर से यह बड़ी कार्रवाई तीन जगहों पर की गई है, जहां अवैध हथियार, उपकरण और विस्फोटक सामग्री बरामद हुए हैं। इससे पहले टोंक में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसी के कान अलर्ट हो गए थे। इस मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने टोंक में पहुंचकर जांच की थी। इधर, फिर से विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें : टोंक में आखिर क्यों आया इतना विस्फोटक सामान? एनआईए अब खोलने जा रही है बड़ा राज!

तीन जगह पर कार्रवाई में मिला विस्फोटक सामग्री का जखीरा
पुलिस ने कोतवाली टोंक और देवली थाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियार, उपकरण और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव और पुष्पेंद्र सोलंकी के निर्देशन में किया गया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा और हेमराज की सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व वाली टीम ने सफलता हासिल की। टोंक के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहल्ला शोरगरान निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद अतीक पुत्र अलाउद्दीन को गिरफ्तार किया है। यहाँ से भारी मात्रा विस्फोटक और हथियार बनाने के पुर्जे मिले हैं।
यह भी पढ़ें : टोंक पुलिस को कार में मिला विस्फोटक पदार्थ का जखीरा, तो पुलिस भी रह गई दंग

DST की कार्रवाई में यह सामान किया बरामद
जिनमें 32 किलो गन पाउडर बारूद, 55 किलो बारूद बनाने का शोरा, 44 किलो सफेद गन पाउडर, 32 किलो पोटाश और करीब ढाई किलो छर्रे शामिल हैं। इसके अलावा 200 नग कोर्डेक्स वायर, 138 पी कैप्स, एयर गन और गनचाप भी बरामद किए गए हैं। इसी प्रकार देवली थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने पटवा बाजार निवासी 57 वर्षीय राजू पुत्र नारायण लाल लोहार को गिरफ्तार किया है। देवली में आरोपी के पास से 21 किलो गन पाउडर बारूद, 840 बंदूक टोपी, बंदूक ट्रिगर, प्लेट, मकखी और कबानी जैसे पुर्जे बरामद हुए हैं।
धारदार हथियारों के साथ 3 लाख की नगदी भी बरामद
पुलिस ने मौके से दो नाली बंदूक, एक नाली बंदूक और 6 धारदार तलवारें भी जब्त की हैं। साथ ही 3,03,050 रुपए की नकद राशि भी बरामद की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि जब्त किया गया बारूद और अवैध हथियारों के पुर्जे जंगली जानवरों के शिकार और फसलों की रखवाली में काम आने वाली बंदूकों में इस्तेमाल किए जाते थे। कोतवाली टोंक और देवली थाने में इन आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस पूरी कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम और शक्तियां टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने अवैध बारूद और हथियारों से होने वाले संभावित खतरों को टालने में सफलता प्राप्त की।
बेग में मिला नवजात बच्चा! भूख के मारे तड़प रहा था, जानिए फिर क्या हुआ
