तीन बच्चों की मां भी 120 की स्पीड से घर से भाग रही है, क्या बोल गए बीजेपी विधायक

तीन बच्चों की मां भी 120 की स्पीड से घर से भाग रही है, क्या बोल गए बीजेपी विधायक
Spread the love

जोधपुर : प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के घर से भागने की घटनाओं को लेकर कई मामले सामने आ रहे हैं, जो समाज की चिंता का विषय बनी हुई है। इस बीच जोधपुर के ओसिया बीजेपी विधायक भैराराम सियोल का बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ हैं। इसमें उन्होंने इन घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पास ऐसे हर महीने में कई बार फोन आ चुके हैं, कि कभी किसी की लड़की, तो कभी किसी की पत्नी भाग गई। उन्होंने कहा कि अब तो तीन-तीन बच्चों की मां भी 120 की स्पीड में भाग रही है। इधर, बीजेपी विधायक का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है।

पढ़िए -: राजस्थान के इस भीषण हादसे में 7 जनों की दर्दनाक मौत, सुनकर कांप जाओगे

 

तीन-तीन बच्चों की मां भी 120 की स्पीड में भाग रही है

दरअसल, जोधपुर के ओसिया बीजेपी विधायक भैराराम सियोल सती दादी मां मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए, जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज की इस विषम परिस्थिति पर गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव तो जीत गया हूं, लेकिन मैं चुनाव जीतकर बहुत दुखी हो रहा हूं, क्योंकि एक महीने में कम से कम 15 फोन आते हैं, जिसमें लोग बताते हैं कि उनकी बेटी, उनकी पत्नी घर से भाग गई हैं। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए हानिकारक बताया। उन्होंने कहा कि 20 साल की लड़कियां भाग जाए, यह तो समझ में आता है, लेकिन अब तो तीन-तीन बच्चों की मां भी 120 की स्पीड में भाग रही है। इस प्रकार की घटनाओं से समाज, संस्कृति और संस्कारों पर बुरा असर पड़ रहा है। इसे सुनकर मेरा मन दुखी हैं।

पढ़िए -: नरेश मीणा ने समर्थकों को मारी थप्पड़ और लाते, जानिए क्यों?

समाज के इस पतन के लिए मोबाइल को बताया जिम्मेदार

बीजेपी विधायक ने दुखी मन से इन घटनाओं के लिए मोबाइल को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि आज मोबाइल के उपयोग के कारण संस्कारों का पतन हो गया है। लिव इन रिलेशनशिप, लव मैरिज और लव जिहाद की लगातार घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से समाज संस्कृति पर बुरा असर पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान उन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा में संशोधन कर शादी से पूर्व माता-पिता की सहमति अनिवार्य से लागू करने की मांग सदन में रखी है। इस नियम के बाद ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है।

पढिए -: मदन दिलावर बोले, राहुल गांधी तो महिलाओं का चुम्बन लेते हैं

अधेड़ का काल बनकर आया सांड, 5 फीट उछाला फिर ले ली जान

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!