बयाना विधायक ने बड़े समाचार पत्र पर ठोका करोड़ों का मानहानि का दावा! कहा मेरी छवि को धूमिल किया है, जानिए क्यों
जयपुर : राजस्थान में बीते दिनों विधायक निधि में कथित तौर पर कमिशन मांगने का मामला सियासत में काफी सुर्खियों में रहा था। इस बीच बयाना की विधायक ऋतु बनावत फिर से सुर्खियों में हैं। विधायक ऋतु बनावत ने उनके खिलाफ भ्रामक खबरें प्रकाशित करने को लेकर गुरुवार को बड़ा एक्शन दिखाया। उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन करने वाले एक समाचार पत्र समूह के खिलाफ 50 करोड रुपए का मानहानि का मामला दायर किया है। यह मामला जयपुर महानगर प्रथम के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में दायर किया गया। इसको लेकर विधायक ऋतु बनावत ने खुद मीडिया में इसकी पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें : “उदयपुर फाइल्स” में बीजेपी नेता के अश्लील वीडियो का क्या है कनेक्शन? जूली बोले, वीडियो आ गए, अब जल्द होगा खुलासा
समाचार पत्र के खिलाफ 50 करोड रुपए का मानहानि का मामला
इस दौरान विधायक ऋतु बनावत ने अपनी लीगल टीम के साथ समाचार पत्र के खिलाफ यह मानहानि का दावा पेश किया है, जो जयपुर महानगर प्रथम के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में दायर है। इसमें विधायक की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता गिरिराज बाढ़दार समेत टीम के अधिवक्ता पैरवी करेंगे। इधर, इस मामले को लेकर संबंधित समाचार पत्र के पत्रकार, एडिटर और मालिक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इधर, विधायक के मानहानि के दावा पेश करने के बाद सियासी गलियारों में जमकर हलचल मच गई है।
यह भी पढ़ें : बदमाशों ने लहराई तलवारे और कर दिया हमला! लोग डर के मारे घुसे घरों में, हैरान कर देगी खबर और Video
पहले भी विधानसभा में मामले को उठाया था विधायक ने
बीते दिनों राजस्थान के तीन विधायकों पर कथित तौर पर विधायक निधि में कमीशन मांगने का आरोप लगा था। इस आरोप में बयाना की विधायक ऋतु बनावत का नाम भी सामने आया। इसको लेकर एक समाचार पत्र ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। इस मामले में विधायक ने खुद को निर्दोष बता कर उनकी छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया। इसको लेकर बीते दिनों उन्होंने विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत में भी अनूठा प्रदर्शन किया, जहां बनावत इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की लिखी हुई साड़ी पहन कर विधानसभा पहंुची। उन्होंने कहा कि तब तक लड़ती रहेगी, जब तक कि उनको न्याय नहीं मिल जाता।
यह भी पढ़ें : चलती विधानसभा में थूक दिया “माननीय मंत्री” ने, लाइव स्ट्रीमिंग में रिकाॅर्ड हुआ वीडियो, अब बवाल शुरू, देखिए Video
तीन विधायकों पर कथित कमीशन मांगने का यह पूरा मामला
बता दें कि पिछले साल एक समाचार पत्र की ओर से स्टिंग ऑपरेशन चलाया गया। इसमें बयाना विधायक ऋतु बनावत, खींवसर भाजपा विधायक रेवंत राम डांगा और हिंडौन सिटी कांग्रेस विधायक अनीता जाटव का नाम उजागर हुआ। इन पर कथित तौर पर विधायक निधि में 5 से 10 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप लगे। इस मामले को लेकर सियासत में काफी बवाल मचा। विधानसभा में सदाचार समिति ने तीनों विधायकों को तलब किया, जहां उन्होंने अपने जवाब प्रस्तुत किए। इस मामले को लेकर अभी जांच जारी है। इस बीच बयाना विधायक की ओर से पेश किए गए मानहानि के दावे ने सियासी टेम्प्ररेचर चढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए अब लोगों को क्या होगा फायदा
बदमाशों ने लहराई तलवारे और कर दिया हमला! लोग डर के मारे घुसे घरों में, हैरान कर देगी खबर और Video
