डाॅक्टर की रोगी के परिजन से हुई ऐसी बहस! फिर डाॅक्टर की हुई मौत, हैरान कर देगी खबर
टोंक (रवि सैनी): राजस्थान के टोंक में शनिवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। इस दौरान मालपुरा के अस्पताल में रोगी के परिजनों से एक डॉक्टर की जोरदार बहस हो गई। इस बहस के बाद डॉक्टर को इतना तनाव हुआ कि वह अचेत होकर गिर पड़ा। बाद में डॉक्टर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डाॅक्टर को तनाव के बाद हार्ट अटैक आ गया। इस घटना के बाद अस्पताल में बवाल खड़ा हो गया। अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठक गए। बाद में पुलिस उपाधीक्षक के आश्वासन के बाद चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों ने धरना समाप्त किया।
यह भी पढ़ें : मंच पर सीएम भजनलाल की फोटो और मुन्नी बदनाम हुई.. प्रताप नगर में ये कैसा उत्सव

रोगी के परिजन से बहस के बाद डॉक्टर ने दम तोड़ा
हैरान कर देने वाला यह मामला टोंक जिले के मालपुरा अस्पताल का है, जहां इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को एक रोगी के परिजन से उपचार को लेकर डॉक्टर पारितोष संचेती के साथ जोरदार बहस हो गई। इस बहस के बाद डॉक्टर को इतना तनाव हुआ कि उनकी तबीयत खराब हो गई और वह अचेत हो गए। इसके बाद जब डॉक्टर को उपचार देकर संभाल गया, तो उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हो गई। इस घटना से अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक नर्सिंग कर्मियों समेत स्टाफ में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया।
यह भी पढ़ें : झोपड़ी में रखे थे 10 लाख रुपए के नोट! फिर भीषण में आग में जल गए, हैरान कर देगा मामला

4 घंटे तक अस्पताल मेें हुई सेवाएं ठप
मालपुरा अस्पताल में डाॅक्टर की मौत के बाद चिकित्सक स्टाफ ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। इस बीच चार घंटे तक चिकित्सा सेवाएं ठप हो गई। धरने पर बैठे स्टाफ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। इधर, जिला चिकित्सा अधिकारी शैलेंद्र चैधरी ने स्टाफ से वार्ता में बताया कि मामले से जिला कलेक्टर को अवगत करवा दिया गया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक आशीष प्रजापत भी जल्द आरोपी को डिटेन कर कार्रवाई का विश्वास दिलाया। साथ चिकित्सकों की मांग पर अस्पताल में स्थाई पुलिस चैकी का प्रस्ताव एसपी को भिजवाए जाने का विश्वास दिलाया है। इस दौरान धरने पर बैठे स्टाफ ने अल्टीमेटम दिया कि 24 घंटे में कार्रवाई और अस्पताल में दो कांस्टेबल तैनात नहीं हुए, तो फिर से धरना दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : रावण दहन के समय मंदोदरी की लूटते है चूनरी! जानिए है क्यों ऐसी परम्परा
चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ नें डॉक्टर पारितोष को दी श्रद्धांजलि
मालपुरा अस्पताल में पद स्थापित डॉक्टर पारितोष संचेती की शनिवार को हृदय घात से हुई। इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जिला चिकित्सा अधिकारी शैलेंद्र चैधरी, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी एल मीणा, पीएमओ डॉक्टर कैलाश सांमरिया सहित जिला अस्पताल के चिकित्सक एवं नर्सिंग कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रख डॉक्टर संचेती को श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़े : आरोपियों को पहनाई नाइटी, फिर आधा गंजा कर निकाला जुलूस, पुलिस के इकबाल ने लूट लिया दिल
मदन दिलावर ने SDM को लगा दी फटकार, फिर भागे-भागे आएं कर्मचारी, जानिए क्यों?
