60 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गया सांड! फिर यूं उतारा नीचे

60 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गया सांड! फिर यूं उतारा नीचे
Spread the love

अजमेर : राजस्थान के अजमेर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक सांड पानी की 60 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गया। इस टंकी से पूरे गांव में पानी की सप्लाई होती है। सांड को पानी की टंकी पर देखकर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में टंकी के पास ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी‌। घटना की जानकारी मिलते ही सावर थाने के एएसआई ओमप्रकाश दायमा मय पुलिस जाप्ते के पटवारी भुपेंद्र खटीक के साथ मौके पर पहुंचे।

पढ़िए -: अजब-गजब : राजस्थान मेें इस महिला ने 7 बार दी मौत को मात, जानिए कैसे?

सांड को उतारने गए, तो उसने कूदने की कोशिश की

हैरान कर देने वाली यह घटना सावर उपखंड क्षेत्र के टांकावास गांव की है। इधर, प्रशासन की सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और सांड को नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन सिविल डिफेंस की टीम के शैतान सिंह मीणा,आयुष कुमार मीणा,नौरत मल कहार, सुरेश कहार सहित अन्य सदस्य, ज्यों ही सीढियों से सांड के पास जाने लगे तो सांड नीचे कूदने की कोशिश करने लगा। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम भी सांड से कुछ दूरी पर जाकर वापस लौट आई। बाद में उच्चाधिकारियों ने अजमेर से क्रेन की व्यवस्था की है। घटना के बाद भी दो घंटे तक मौके पर प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा।

पढ़िए -: महिला विधायकों पर स्पीकर की….नजर! यह क्या बोल बैठे डोटासरा?

सुबह 3 बजे पानी की टंकी से खुद ही नीचे उतर आया सांड

सावर उपखंड अधिकारी आस्था शर्मा भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम को अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू में दिक्कत आ गई है। इतनी बड़ी घटना के बावजूद भी पशु चिकित्सा विभाग से मौके पर कोई नहीं पहुंचा है। ‌पटवारी भूपेंद्र खींची ने बताया कि क्रेन मंगवाने के लिए केकड़ी नगरपालिका ईओ को सूचना दी है। अजमेर से क्रेन आने के बाद ही सांड को लेकर नीचे उतारा जा सकेगा। देर रात करीब तीन बजे सांड स्वत ही सकुशल वापस नीचे उतर गया था, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। (रिपोर्ट :- दिनेश कुमार जांगिड़, सावर)

मदन दिलावर बोले, राहुल गांधी तो महिलाओं का चुम्बन लेते हैं

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!