बालोतरा : राजस्थान में एक आवारा सांड अधेड़ व्यक्ति का काल बनकर आया। इस दौरान सांड ने अधेड़ को अपने सींग से करीब 5 फीट उछाल कर उसकी जान ले ली। रोंगटे खड़े करने वाला यह वीडियो बालोतरा जिले से सामने आया है, जिसे देखकर आप भी कांप जाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके चलते राजस्थान में आवारा पशुओं के आतंक को लेकर सोशल मीडिया पर सरकार पर सवाल उठने लगे हैं।
हैरान करने वाले इस हादसे में मोतीलाल अग्रवाल उम्र 55 वर्ष की मौत हुई है। वह अपने घर से पैदल ही दुकान की तरफ जा रहे थे। इस बीच एक सांड उनके समीप पाया और अचानक से सींग मारते हुए करीब 5 फीट ऊपर उछाल दिया। इसके बाद वह व्यक्ति सिर के बल जमीन पर धड़ाम से गिरे। इस घटना में बुजुर्ग बेसुध हो गए। यह हादसा देखकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। वहीं समीप काम कर रहे मजदूर दौड़कर घायल को संभालने पहुंचे। लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति बालोतरा में एक प्रसिद्ध मिठाई की दुकान चलाते है। उनके साथ दुकान जाते समय यह हादसा सामने आया। इधर, घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उपचार भी किया गया, लेकिन करीब 2 घंटे बाद मोतीलाल ने दम तोड़ दिया। इधर, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने इस मामले को लेकर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। साथ ही आवारा पशुओं के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बता दें कि बालोतरा शहर में आवारा पशुओं की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। इनमें कई लोगों की मौत, तो कुछ घायल भी हुए हैं।
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live