एसीबी ने धौलपुर में कर लिया बड़ी मछली का शिकार! 50 हजार रुपए में बिगाड़ा अपना ईमान, जानिए कैसे
धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान कृषि भूमि के म्यूटेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले 50 हजार रुपये की अवैध राशि मांगने वाले एक पटवारी को टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तारी के साथ ही उसके कब्जे से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई।
यह भी पढ़ें : पुलिस थाने में ‘अय्याशी का खेल’, वीडियो वायरल हुआ तो, अब चली गई वर्दी, जानिए मामला
50 हजार रुपए की रिश्वत के साथ पटवारी शिकंजे में
एसीबी के अनुसार एक परिवादी ने धौलपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि संबंधित पटवारी वीरेंद्र शर्मा जमीन के म्यूटेशन का रिकॉर्ड खोलने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। परिवादी का आरोप था कि बिना रकम दिए फाइल आगे बढ़ाने से साफ मना कर दिया गया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी के डीएसपी ज्ञानचंद मीणा के नेतृत्व में टीम ने प्राथमिक जांच और सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर अधिकारियों ने ट्रैप की रणनीति तैयार की। तय योजना के तहत परिवादी को आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से सतर्क एसीबी टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें : एग्जाम देने आएं छात्र का स्कूल से अपहरण, फिर की ऐसी दरिंदगी आपका दिल कांप जाएगा, देखिए लाइव Video
एसीबी पूरे मामले की जांच में जुटी
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी वीरेंद्र शर्मा बसई सांमता क्षेत्र में पटवारी के पद पर कार्यरत था। वह धौलपुर शहर के कायस्थपाड़ा मोहल्ले में किराए के मकान में निवास कर रहा था। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उसने अन्य मामलों में भी इसी तरह की अवैध वसूली तो नहीं की। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी बाइक को रौंद दिया, रोंगटे खड़े कर देगी तस्वीरे, जानिए फिर
टीकाराम जूली को राजस्थान से उखाड़ फैकेंगे! विधानसभा में सरकार के मंत्री ने क्यों दे दी यह धमकी? जानिए
