सीकर : राजस्थान के सीकर में भ्रष्टाचार निरोधक यानी एसीबी ने बड़ा धमाका किया है। इस दौरान शनिवार को कार्रवाई करते हुए ED के सीनियर कांस्टेबल को 13 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोचा गया है। ED कांस्टेबल के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया है। एसीबी की ED के खिलाफ संभवत यह पहली बड़ी कार्रवाई है। एसीबी की ओर से पकड़ा गया ED का सीनियर कांस्टेबल उत्तम पांडे है, जो चंडीगढ़ में पोस्टेड है। उसने पीड़ित से किसी मामले को लेकर 15 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इधर, एसीबी के अधिकारी कांस्टेबल उत्तम पांडे से लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार एसीबी की कार्रवाई में पकड़ा गया ED का सीनियर कांस्टेबल उत्तम पांडे है, जो वर्तमान में चंडीगढ़ में पोस्टेड है। उसने एक CA से ED में किसी मामले को लेकर निपटारे के लिए 15 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। इसको लेकर पीड़ित ने एसीबी को शिकायत की। इसके बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन करवाया। जिसमें कांस्टेबल उत्तम पांडे ने 2 लाख रुपए की रिश्वत ली। शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने कांस्टेबल उत्तम पांडे को ट्रैप कर दबोच लिया।
ED के कांस्टेबल उत्तम पांडे की ओर से रिश्वत मांगने के मामले में सत्यापन होने के बाद एसीबी ने आरोपी को दबोचने के लिए पूरा फुल प्रूफ प्लान तैयार किया। इस दौरान पीड़ित के अनुसार 13 लाख रुपए की राशि लेकर कांस्टेबल उत्तम पांडे को देने पहुंचा। इधर, एसीबी की टीम घात लगाकर तैयार बैठी हुई थी, जैसे ही पीड़ित ने आरोपी को रिश्वत की राशि सौंपी। इसके बाद इशारा मिलते हैं, एसीबी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कांस्टेबल उत्तम पांडे को दबोच लिया। एसीबी की अचानक इस बड़ी कार्रवाई से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, एसीबी के अधिकारी आरोपी कांस्टेबल उत्तम पांडे से लगातार पूछताछ करने में जुट गए हैं।
ED कांस्टेबल को एसीबी की ओर से पकड़े जाने के बाद प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। एसीबी के आला अधिकारियों के निर्देश पर जांच टीम लगातार आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। वही अन्य टीमें आरोपी कांस्टेबल के अन्य ठिकानों पर भी दबिश देकर जांच कर कर रही हैं। बताया जा रहा है कि एसीबी के आला अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी कांस्टेबल उत्तम पांडे को अब जयपुर लाया जाएगा, जहां उसे फिर से विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live