गुस्साई नागिन की फुफकार से लोगों के छुटे पसीने, नाग घायल हुआ तो दिखाया प्रचंड रूप

गुस्साई नागिन की फुफकार से लोगों के छुटे पसीने, नाग घायल हुआ तो दिखाया प्रचंड रूप
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में निर्माण कार्य के दौरान एक नाग के घायल होने पर गुसाईं नागिन को देखकर लोगों में खलबली मच गई। गुस्से से तमतमाई नागिन जमकर फुफकार करने लगी। यह नजारा देखकर आसपास के लोगों में खलबली मच गई। दरअसल, एक होटल निर्माण कार्य के दौरान जब वहां जेसीबी मशीन काम कर रही थी। इस बीच खुदाई में एक नाग नागिन का जोड़ा निकाला। जेसीबी मशीन के बकेट से नाग जख्मी हो गया। इसको देखकर नागिन बुरी तरह रोष में भर गई। उसने करीब 3 घंटे तक अपने गुस्से का वह रूप दिखाया कि जेसीबी मशीन चालक छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान वहां काम भी बंद हो गया।

यह भी पढ़ें : तेंदुए और सांड की खतरनाक मुठभेड़, 35 सेकंड का Video सोशल मीडिया पर वायरल

नाग घायल हुआ, तो गुस्से में फुफकार करने लगी नागिन

हैरान कर देने वाला यह नजारा अजमेर के खरेकड़ी रोड पर देखने को मिला, जहां शुक्रवार को एक होटल के लिए निर्माण कार्य चल रहा था। जेसीबी मशीन खुदाई का काम कर रही थी। इस बीच वहां करीब 5 फीट लंबा एक नाग-नागिन का जोड़ा निकाला। खुदाई में जेसीबी के बकेट से नाग जख्मी हो गया। नाग को घायल देखकर वहां मौजूद नागिन बुरी तरह बिफ़र गई और गुस्से के मारे फुफकार मारकर आसपास के लोगों को डराने लगी। इस बीच जेसीबी चालक नागिन के डर से वहां से भाग छूटा। इसके कारण करीब 3 घंटे तक वहां कार्य बाधित हो गया।

यह भी पढ़ें : बेग में मिला नवजात बच्चा! भूख के मारे तड़प रहा था, जानिए फिर क्या हुआ

स्नेक कैचर ने नाग नागिन का किया रेस्क्यू

नाग नागिन के जोड़े के निकलने से वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। इधर, घायल हुए नाग को देखकर नागिन कुंडली मारकर फुफकारने लगी। इससे लोग भाग छूटे और निर्माण कार्य बाधित हो गया। सूचना पर स्नेक कैचर को बुलाया गया, जिसे काफी प्रयास के बाद नाग नागिन के जोड़े का रेस्क्यू किया, जिसे बाद में सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया गया। इधर, होटल के निर्माण कार्य के दौरान निकले नाग नागिन के जोड़े को लेकर हुए घटनाक्रम कि लोगों में काफी चर्चा हो रही है। इस घटना को लेकर तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : विधायक के सामने शराब पार्टी! कर्मचारी के जमकर छलक रहे थे जाम, फिर माफी मांगने लगा कर्मचारी, देखिए Video

टोंक में फिर विस्फोटक, हथियारों का जखीरा! क्या कोई बड़ी साजिश तो नहीं, सुनकर होश उड़ जाएंगे

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!