बेग में मिला नवजात बच्चा! भूख के मारे तड़प रहा था, जानिए फिर क्या हुआ
टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में मंगलवार को एक निर्दयी महिला की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। जिसने मां की ममता को शर्मसार कर दिया। दरअसल, सड़क किनारे एक बैग में जीवित नवजात बच्चा मिला। बच्चों के रोने पर लोगों को इसका पता लगा। लोगों ने बैग को खोलकर देखा, तो होश उड़ गए। उस बेग में एक नवजात बच्चा रो रहा था। लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इधर, नवजात बच्चा भगवान की कृपा से स्वस्थ है, जिसे अब चिकित्सकों की देखरेख में रखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : विधायक के सामने शराब पार्टी! कर्मचारी के जमकर छलक रहे थे जाम, फिर माफी मांगने लगा कर्मचारी, देखिए Video
बैग में नवजात बच्चा छोड़ गई महिला
हैरान कर देने वाला यह मामला टोंक जिले के मालपुरा से सामने आया है, जहां जनकपुर गांव में यह घटना देखने को मिली। इस दौरान लोगों को एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों को आसपास तलाश करने पर एक बैग दिखा। उस बेग में जीवित नवजात बच्चा था, जो काफी देर से भूख के कारण तड़प रहा था। बैग में नवजात बच्चा होने की सूचना जैसे ही फैली, तो लोगों में हड़कंप मच गया। इस पर तत्काल टोरडी पुलिस चौकी को मामले की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची।
यह भी पढ़ें : मांडलगढ़ में मां बनी हत्यारी! दो बच्चों की निर्मम हत्या कर खुद भी लटकी फांसी पर, रोंगटे खड़े कर देगी खबर
बैग में नवजात बच्चा मिला स्वस्थ
जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 10:15 बजे की बताई जा रही है। जब सड़क किनारे बैग में यह नवजात बच्चा रोता हुआ मिला। इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को मालपुरा को अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टोंक जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां बच्चे को स्वस्थ बताया गया है। साथ ही चिकित्सकों की देखने में रखा जा रहा है। बैग में नवजात बच्चा मिलने की सूचना से क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। इधर, इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास भी लगा रहे हैं। वहीं पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर से फिर मुठभेड़, इस बार लग गई गोली, जानिए अपडेट
तेंदुए और सांड की खतरनाक मुठभेड़, 35 सेकंड का Video सोशल मीडिया पर वायरल
