नरेश मीणा बोले, पांच दिनों से फोन नहीं उठा रहा है, बड़ी गडबड़ हो गई, जानिए ऐसा क्यों कहा?

नरेश मीणा बोले, पांच दिनों से फोन नहीं उठा रहा है, बड़ी गडबड़ हो गई, जानिए ऐसा क्यों कहा?
Spread the love

Anta Vidhansabha 2025 : राजस्थान में अंता विधानसभा उप चुनाव को लेकर सियासी टेंपरेचर लगातार चढ़ा हुआ है। उपचुनाव में बीजेपी की तरफ से कैंडिडेट घोषित नहीं होने के कारण केवल कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा का जमकर चुनावी प्रचार जारी है। इस बीच नरेश मीणा का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसने सियासी हलचल पैदा कर दी है। इसमें नरेश मीणा संकेत दे रहे है कि जो लोग उनका साथ देना चाहते, उन पर किसी प्रकार के दबाव की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक भामाशाह ने मेरा चुनाव खर्च उठाने की बात कही थी, लेकिन अब वह भाग गया। अब 5 दिनों से वह मेरा फोन नहीं उठा रहा है।

यह भी पढ़ें : दोस्तों ने ही कर दी युवक की खौफनाक हत्या, जेसीबी से निकाला गया शव, जानिए वजह

मेरे समर्थकों पर किसी प्रकार का दबाव तो नही: नरेश मीणा

अंता में एक चुनावी सभा में संबोधन के दौरान नरेश मीणा ने यह बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास एक भामाशाह आया, जिसने कहा कि वह उसके चुनाव का सारा खर्च उठाने को तैयार है, लेकिन अब जब मैं उसे 5 दिनों से फोन कर रहा हूं, तो वह फोन नहीं उठा रहा है। नरेश ने आगे कहा कि मैंने उनसे कहा कि यदि आप मेरी मदद करोगे, तो 14 तारीख को होने वाली रैली में मैं और व्यवस्था जुटा सकता था, लेकिन वह भामाशाह भाग गए। अब क्यों भाग गए, यह तो वही जाने, क्या पता उन पर क्या दबाव है? या नहीं….यह तो वहीं जाने। नरेश मीणा इस बयान के माध्यम से संकेत दे रहे हैं कि उनके समर्थकों पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में फिर जिंदा जल गए लोग! कार में 4 दोस्त की जिंदा जलकर मौत, जानिए कैसे

अंता में भी देवली की तरह नरेश कांग्रेस को पहुंचाएंगे नुकसान!

अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत की नजरे टिकी हुई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के बीच निर्दलीय नरेश मीणा ताल ठोक कर चुनावी मैदान में है। इस बीच सियासी चर्चा है कि क्या अंता में भी नरेश मीणा पिछले साल देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव में हुए इतिहास को दोहराएंगे? वहां भी नरेश मीणा ने निर्दलीय चुनाव लड़ते भी कांग्रेस के वोट काटते हुए 60000 वोट हासिल किए। जिसके कारण कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। इधर, अंता में भी ठीक इसी तरह के हालात है, यहां भी नरेश निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। अंता विधानसभा में मीणा समाज के करीब 35000 वोट बताए जा रहे हैं। ऐसे में फिर से यही चर्चा है कि नरेश की वजह से इस बार भी कांग्रेस को खामियाजा उठाना पड़ सकता है।

अंता विधानसभा उपचुनाव, नरेश मीणा बयान, प्रमोद जैन भाया, राजस्थान उपचुनाव 2025, बीजेपी उम्मीदवार अंता, मीणा समाज वोट बैंक, कांग्रेस को नुकसान

यह भी पढ़ें : दोस्तों ने ही कर दी युवक की खौफनाक हत्या, जेसीबी से निकाला गया शव, जानिए वजह

अंता में वसुंधरा राजे की पसंद का होगा उम्मीदवार! जानिए कब करेगी बीजेपी घोषणा

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!